बिहार: दवा कारोबारी की हत्या के बाद भीड़ का थाने पर हमला, 1 की मौत. 15 पुलिसकर्मी घायल

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले के पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गांव वाले सड़क जाम प्रदर्शन कर रहे थे तभी कुछ पुलिस वाले वहां पहुंचे और उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। जिसके बाद वहां उपस्थित सभी लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते पूरा इलाका रणभूमि बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस वाले को खदेड़ते हुए सभी थाने पहुंचे जहां थाने पर उपस्थित पुलिस वाहन के साथ साथ पूरे थाने को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस फायरिंग में 1 की मौत हो गई तो वहीं 15 पुलिककर्मी समेत 25 लोग घायल हो गए हैं। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की सहायता से भीड़ पर काबू पाया गया। फिलहाल पूरे इलाके में धारा 144 लगा दिया गया है और पुलिस कैंप कर रही है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र का है जहां दीपावली से 1 दिन पहले एक दवा कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तो वहीं दूसरी तरफ एक लड़की को अगवा कर लिया गया था। ग्रामीणों के द्वारा जब इस मामले में ताजपुर थाने में लिखित आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उसके बाद भी पुलिस वाले एक्टिव नहीं दिखे। हत्या करने वाले अपराधी के बारे में जानकारी मुहैया कराने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई तो दूसरी तरफ लड़की की बरामदगी के लिए भी पुलिस वाले की सुस्ती देखने को मिल रही थी। पुलिस वाले की स्थिति को देखते हुए आक्रोशित लोगों ने एनएच 28 को जाम कर प्रदर्शन शुरू किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस के इस रवैये को देखते हुए सभी लोग और आक्रोशित हो गए और पुलिस को खदेड़ते हुए थाने पर हंगाम कर दिया। पुलिस वालों को जब तक कुछ समझ में आता उससे पहले ही भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने भीड़ को रोकमे के लिए हवाई फायरिंग की लेकिन फिर भी भीड़ पीछे नहीं हटी जिसके बाद पुलिस ने खुद को थाने में बंद कर लिया।

नीतीश कुमार ने दिए जांच के आदेश

नीतीश कुमार ने दिए जांच के आदेश

खुद को थाने के कमरे में कैद कर पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत किया। फिलहाल पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दिया है और साथ ही एसएसबी और बीएमपी के जवानों की तैनाती कर दी गई है। वहीं इस उपद्रव की जानकारी जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हुई तो उन्होंने पूरे मामले को दुखद बताते हुए इस मामले में हाई लेवल उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक घटना स्थल पर जाकर मामले की उचित जांच करते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपे।

12 से 13 राउंड चली गोली

12 से 13 राउंड चली गोली

मिली जानकारी के मुताबिक थाने पर हंगामे कर रहे लोगों को भगाने के लिए पुलिस ने 12 से 13 राउंड गोली चलाई गई थी तो आक्रोशित लोगों ने 5 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। कुछ पुलिसकर्मियों की पिटाई की जाने की भी खबर है। आक्रोशित लोगों का कहना था कि ताजपुर के कारोबारी जनार्दन ठाकुर की घर लौटने के दौरान हत्या कर दी गई थी जिसके बाद पुलिस वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टालमटोल कर रहे थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इन लोगों ने शुक्रवार की सुबह से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ताजपुर बाजार को बंद करवा दिया था और सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे इसके विरोध में जब पुलिस वाले पहुंचे तो इन लोगों ने पुलिसवालों पर हमला करना शुरु कर दिया तथा चार पांच गाड़ियों में आग भी लगा दी। डीजीपी पीके ठाकुर ने इस घटना के बाद हाई लेवल मीटिंग की। डीजीपी ने डीएम और एसपी को मौके पर पहुंचने को कहा है और मामले की रिपोर्ट मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+