सजा काट रहे बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने राजद से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- तेजस्वी को बनाएंगे मुख्यमंत्री

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन, एनडीए समेत अन्य पार्टियों ने कमर कस ली है। प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर राजद ने बुधवार को 9 बजे 9 मिनट बत्ती बुझाकर लालटेन जलाने का आह्वान किया था जिसको तेजस्वी यादव ने सफल बताया है। दूसरी तरफ राजद को कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देकर झटका दे दिया है। पार्टी से जुड़े घटनाक्रम में ही अब बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ऐलान किया है कि वह राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

MLA Anant Singh said he will contest election on the ticket of RJD

राजद नेता तेजस्वी यादव को समर्थन देने की बात कहते हुए अनंत सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ूंगा। अनंत सिंह पटना के सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल से लालू प्रसाद यादव की सीट पर चुनाव लड़ूंगा और बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे, उनको मेरा पूरा समर्थन है।

Recommended Video

    Unemployment के खिलाफ Patna से लेकर Singapore तक जला लालटेन, ट्विटर पर टॉप ट्रेंड | वनइंडिया हिंदी

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह प्रतिबंधित हथियार रखने के मामले में सजा काट रहे हैं। गुरुवार को कोर्ट में पेशी पर आए विधायक ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता के इशारे पर जेल प्रशासन उनको अच्छा खाना नहीं देता। दो दिनों से उन्होंने खाना भी नहीं खाया है। एक समर्थक ने कहा कि अनंत सिंह को परेशान करने के लिए सरकार वर्चुअल पेशी न कराकर कोर्ट में पेशी कराती है।

    रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा
    कद्दावर नेता, राजद के संस्थापकों में शामिल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इससे राजद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लालू को संबोधित इस्तीफे में रघुवंश प्रसाद सिंह ने लिखा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वर्षों तक आपके पीठ पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं। रघुवंश प्रसाद सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी रामा सिंह को पार्टी में लाने की कोशिशों से नाराज हो गए थे। इसके बाद लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादप ने उनकी तुलना एक लोटा जल से करते हुए कहा था कि राजद समंदर है, किसी के जाने से क्या फर्क पड़ेगा? इस बयान के बाद लालू ने तेज प्रताप को बुलाकर फटकार लगाई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+