Muzaffarpur: रेस्टोरेंट में चल रही थी बर्थडे पार्टी, अचानक होने लगी अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे गेस्ट
Muzaffarpur News: सनसनीखेज खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आई है। यहां एक रेस्टोरेंट में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने शनिवार देर रात अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा रेस्टोरेंट में फायरिंग किए जाने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों ने कुर्सियों के नीचे छुपकर अपनी जान बचाई।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी किया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि फायरिंग के दौरान रेस्टोरेंट के अंदर अचानक से भगदड़ मच गई। तो कुछ लोग मेज और कुर्सियों के नीचे छुप गए। वहीं,इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके में भी दहशत का माहौल है।

फायरिंग की यह घटना मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर रेवा रोड स्थित एसआर ग्रांड रेस्टोरेंट की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के वक्त रेस्टोरेंट में करीब 35 गेस्ट मौदूज थे, जिन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। फायरिंग की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में जुट गई।
खबर के मुताबिक, रेस्टोरेंट मालिक के भाई प्रियांशु ने बताया कि वह शनिवार की रात काउंटर पर थे और रेस्टोरेंट के अंदर बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान स्टाफ मिलाकर करीब 35 लोग अंदर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और बड़े भाई के बारे में पूछने लगा। रेस्टोरेंट संचालक प्रिंस ठाकुर है या नहीं।
जैसे ही उसे पता चलता है कि प्रिंस ठाकुर रेस्टोरेंट में नहीं है तो वह प्रिंस ठाकुर के छोटे भाई को बोलता है कि नीचे आओ, कुछ बात करनी है। इसपर उसका मैनेजर नीचे की ओर बढ़ा। मैनेजर के पीछे पीछे प्रिंयाशु भी सीढ़ी से नीचे उतरने लगा तो देखा कि पार्किंग एरिया में तीन युवक हैं। सभी ने अपना चेहरा ढंक लिया था।
कुछ देर बाद बाद वह वापस रेस्टोरेंट के अंदर पहुंचा तो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें रेस्टोरेंट के सामने के शीशे टूट गए। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। अचानक हुई फायरिंग से रेस्टोरेंट मौजूद लोगों में कई और भी चोट लगी है। फायरिंग में शीशे के टुकड़े से उन्हें ये जख्म आए।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार चारों अपराधी आराम से निकल जाते है। इस घटना के बाबत एसपी सिटी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया, यहां कम से कम 10 राउंड फायरिंग हुई...प्रथम दृष्टया यह लोगों को डराने के लिए की गई फायरिंग लगती है। यह किसी को निशाना बनाकर की गई फायरिंग नहीं थी। उन्होंने बताया कि इसमें शामिल 4 लोगों की जानकारी मिली है, सभी आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
-
Samrat Choudhary: कहां है सम्राट चौधरी का पैतृक गांव? परिवार में उत्सव का माहौल! शाम 4 बजे नए CM का ऐलान -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications