बिहार: समस्तीपुर में मौत के बाद डॉक्टर को पीटा, देखें वीडियो

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर-दरभंगा रोड में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बस और बाइस की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को समस्तीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों की पिटाई कर दी।

misbehave with doctors in samastipur bihar

कल्याणपुर थाना के भुट्टा चौक राइस मिल के पास बस व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से नीतीश कुमार और मो. सज्जाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गंभीर रूप से घायल युवको को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। इससे परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। उसी दौरान ऑन ड्यूटी डॉ. पवन कुमार पर हमला कर दिया। इससे सदर अस्पताल में भगदड़ मच गयी।

सूचना मिलने पर नगर इंस्पेक्टर चतुर्वेदी सुधीर कुमार व मुफस्सिल इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस बीच हमले की जानकारी मिलने पर अन्य डॉक्टर भी अस्पताल पहुंचे और आपात बैठक कर हड़़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ अशोक कुमार मंडल, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार सिंह व सीओ समीर कुमार शरण सदर अस्पताल पहुंचे तथा मृतक के परिजनों व डॉक्टरों को को समझाकर मामलेे को शांत कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+