लालू की बेटी मीसा के पति के बारे में जानिए कुछ अनजानी बातें

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर पर सीबीआई की छापेमारी के एक दिन बाद उनकी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित तीन ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। ईडी ने ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है।

ईडी ने की छापेमारी

ईडी ने की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने मीसा भारती और उनके पति शैलेष पर काले धन को सफेद करने के आरोप में दिल्ली के बिजवासन, सैनिक फॉर्म और घिटोरनी इलाके में स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। आरोप है कि मीसा भारती और उनके पति ने फर्जी कंपनियों के जरिए 8 हजार करोड़ रुपए के काले धन को सफेद किया है। जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में उनके द्वारा 1 करोड़ 41 लाख रुपये में खरीदी संपत्तियों की कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

1999 में हुई थी मीसा की शादी

1999 में हुई थी मीसा की शादी

कंप्‍यूटर इंजीनियर शैलेश कुमार की शादी 1999 में मीसा भारती के साथ हुई थी। मीसा और शैलेश की दो बेटियां हैं- दुर्गा और गौरी। मीसा के पति शैलेश कुमार इस समय कोई नौकरी नहीं कर रहे हैं। जिस वक्‍त उनकी शादी हुई थी, उस वक्‍त वह इंफोसिस में काम करते थे।

मीसा के टॉपर होने पर भी हुआ था विवाद

मीसा के टॉपर होने पर भी हुआ था विवाद

मीसा भारती भी डॉक्‍टर हैं, लेकिन उन्‍होंने कभी प्रेक्टिस नहीं की। मीसा ने जमशेदपुर के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज एमजीएम से एमबीबीएस किया और वह अपने बैच की टॉपर थीं। उस समय बीजेपी ने आरोप लगाया था कि मीसा को टॉप कराने के लिए लालू यादव ने सत्‍ता का दुरुपयोग किया था।

शैलेश ने लखनऊ से की थी मैनेजमेंट की पढ़ाई

शैलेश ने लखनऊ से की थी मैनेजमेंट की पढ़ाई

शैलेश का जन्‍म पटना के पास बिहटा नामक स्‍थान पर हुआ। उन्‍होंने बड़ोदा से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्‍होंने लखनऊ से मैनेजमेंट भी किया। एमबीए करने के बाद उन्‍होंने आईसीआईसीआई बैंक में असिस्‍टेंट मैनेजर की नौकरी ज्‍वॉइन की। इसके बाद वह इंफोसिस चले गए थे। शैलेश के पिता पब्लिक सेक्‍टर बैंक में थे। अब वह रिटायर हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+