संपत्ति सीज होने के बाद आयकर ऑफिस में मीसा से सात घंटे हुए पूछताछ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती बुधवार को आयकर विभाग के दफ्तर पहुंची। इसके बाद उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई। मीसा, नई दिल्ली के झंडेवालान स्थित आयकर विभाग के दफ्तर पहुंची। मीसा को इससे पहले भी कई समन जारी किए गए थे लेकिन वो विभाग के समक्ष पेश नहीं हुई थीं।

संपत्ति सीज होने के बाद आयकर विभाग पहुंची मीसा, ढाई घंटे हुई पूछताछ

हालांकि मीसा के भाई और बिहार सरकार में उप् मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया।वहीं भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई के नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने तेजस्वी से इस्तीफे की मांग की है।

मंगलवार को हई संपत्ति सीज

इससे पहले आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मीसा भारती की कई संपत्तियों को सीज कर दिया था। मीसा भारती और उनके पति शैलेष के अलावा उनकी बहन रागिनी, चंदा सहित बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी यादव की कुल 12 प्लॉट को आयकर विभाग ने सीज कर दिया था।

आयकर विभाग ने जिन संपत्तियों को सीज किया है उसमे एक फार्महाउस दिल्ली में है, एक बंगला न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी में है। इससे पहले आयकर विभाग ने मीसा भारती, शैलेश कुमार और तेजस्वी यादव की बेनामी संपत्ति को सीज किया था।

मीसा भारती के खिलाफ आयकर विभाग ने दो समन जारी किए थे, लेकिन जब उन्होंने इसपर कोई जवाब नहीं दिया तो आयोकर विभाग ने इन संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई शुरु की है। इससे पहले आयकर विभाग ने 7 जून को शैलेश पर आयकर विभाग की पूछताछ में शामिल नहीं होने की वजह से 10 हजार रुपए का जुर्माना ठोंका था। इससे पहले मीसा भारती और उनके पति को आयकर विभाग ने समन किया था, उन्हें बेनामी संपत्ति के मामले में आयकर विभाग ने तलब किया था।

जनता की बददुवाएं लग रही हैं

भाजपा के बिहार इकाई के अध्यक्ष मंगल पांडे ने आयकर विभाग की कार्रवाई पर बात करते हुए कहा था कि बिहार की गरीब जनता की बददुवाएं इन लोगों को लग रही हैं, इन लोगों ने अवैध तरीके से इन संपत्तियों पर कब्जा किया था। मंगल पांडे ने कहा कि लालू का परिवार पैसे का भूखा है और नीतीश कुमार सत्ता के भूखे हैं, लिहाजा नीतीश कुमार इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे और ना ही इन लोगों का समर्थन रद्द करेंगे।

आयकर विभाग ने जिन संपत्तियों को सीज किया है उसकी कुल मार्केट कीमत तकरीबन 175 करोड़ रुपए की है। लेकिन इन तमाम संपत्तियों को सिर्फ 9.32 करोड़ रुपए में ही खऱीदा गया है। बिहार में भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राबड़ी के नाम पर पटना में 18 फ्लैट, 18 पार्किंग स्पेस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+