किसी ने कहा चमत्कार, किसी ने कहा विज्ञान तो कोई कहने लगा भगवान...

भगवान के चमत्कार को समझकर लोगों ने इसकी पूजा अर्चना शुरू कर दी।

पटना। अचानक गांव के एक पेड़ से बारिश की बुंदें टपकने लगी। पेड़ के नीचे बैठे लोगों ने जब बाहर जाकर देखा तो बारिश नहीं हो रही थी। फिर क्या था पेड़ से पानी की बूंदें गिरना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। जिस किसी ने भी इस अजब-गजब कहानी के बारे में सुना वो देखने के लिए वहां आ पहुंचा।

किसी ने कहा चमत्कार, किसी ने कहा विज्ञान तो कोई कहने लगा भगवान...

पेड़ से टिप-टिप करते हुए बारिश की बूंदों की तरह पानी गिर रहे थे। धीरे-धीरे ये बात पूरे गांव से होते हुए जिले में फैली और लोग दूर-दूर से यहां पहुंचे किसी ने इसे दैनिक चमत्कार बताया तो किसी ने वैज्ञानिक कारण। तो भगवान के चमत्कार को समझकर लोगों ने इसकी पूजा अर्चना शुरू कर दी। गांव के लोग ऐसा कह रहे हैं कि इस पेड़ के जरिए भगवान अपने आप को दुखी होने का संकेत दे रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि भगवान दुखी होकर आंसू बहा रहे हैं जो इस पेड़ से निकल रहा है।

जानकारी के मुताबिक पेड़ से पानी की बूंदें टपकने का मामला बिहार के मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के भेजा बाबा घाट नेंगरा चौक की है। जहां एक फरहद पेड़ की डाली से अचानक बारिश होने लगा। पेड़ के पास बैठे लोगों को अपनी आंखों पर जब विश्वास नहीं हुआ तो बाहर जाकर देखा। फिर क्या था
पूरे गांव के लोग वहां जमा होकर भगवान की जय-जयकार करने लगे। ये पेड़ भेजा खजूरी गांव के बीच कोसी बांध के किनारे है। पेड़ से बारिश की बूंदे गिरने की बात जंगल से होते हुए पूरे जिले में पहुंच चुकी है। लोग इस अनहोनी को देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं तो गांव के लोग पेड़ के नीचे भगवान की आरती और पूजा और चढ़ावा चढ़ा रहे हैं।

गांव के रहने वाले विक्रम राजकुमार का कहना है कि जब हम दोपहर के वक्त पेड़ के नीचे खड़े थे तभी अचानक पेड़ से बारिश होने लगी। जिसे देख हम लोग आश्चर्य चकित हो गए। फिर इस बात की जानकारी पूरे गांव को दी गई और गांव वालों ने इसे भगवान के दुखी होने का संकेत बताते हुए उनकी पूजा अर्चना शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+