PICS: शरीर के ऊपर से गुजर गई ट्रेन...फिर देखिए ये चमत्कार

जल्दी पहुंचने के चक्कर में रेलवे पटरी क्रॉस कर वो दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहे थे। वो तो भला हो कि उनकी किस्मत तैयार थी ट्रेन को टक्कर देने के लिए।

पटना। जब भी कोई अप्रिय घटना घटती है और जान बाल-बाल बच जाती है तो लोग यही कहते नजर आते हैं "जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।" राजधानी पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर लोग कुछ इसी तरह की बात करते दिखे। हुआ यूं कि एक बुजुर्ग पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से रेल पटरी पार करते हुए प्लेटफॉर्म संख्या 2 की ओर आ रहे थे। तभी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस काल बनकर उनकी तरफ दौड़े चली आई। मौत को करीब देख बुजुर्ग काफी घबराते हुए पटरी पर गिर गए, फिर उसके ऊपर से ट्रेन गुजरने लगी। आस-पास खड़े लोगों ने कहा कि एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आने से मर गया। लेकिन ट्रेन के गुजरने के बाद लोगों की आंखे चकरा गई।

शरीर के ऊपर से गुजर गई ट्रेन...फिर देखिए ये चमत्कार
शरीर के ऊपर से गुजर गई ट्रेन...फिर देखिए ये चमत्कार

ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग के शरीर पर एक खरोंच तक नहीं लगी थी। ट्रेन गुजरने के बाद बुजुर्ग के पास पहुंचे लोगों ने उसे उठाया और सभी कहने लगे 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।' मौत को मात देकर नई जिंदगी पाने वाले अवधेश प्रसाद सिंह बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। जल्दी पहुंचने के चक्कर में रेलवे पटरी क्रॉस कर वो दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहे थे। उनकी किस्मत अच्छी थी कि गिरने के बाद वो वापस दो पटरियों के बीच जाकर फंस गए।

शरीर के ऊपर से गुजर गई ट्रेन...फिर देखिए ये चमत्कार
शरीर के ऊपर से गुजर गई ट्रेन...फिर देखिए ये चमत्कार

ट्रेन उनके ऊपर से गुजरने लगे जब लोगों ने ऐसा देखा तो ट्रेन रुकवाने की कोशिश की लेकिन 15 बोगी उनके शरीर के ऊपर से गुजर चुकी थी। जैसे ही ट्रेन रुकी लोग उनके पास पहुंचे तो वो बिल्कुल स्वस्थ थे। हालांकि थोड़ा हाथ-सर में चोट लगी थी। जिससे उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज कराने के दौरान उन्होंने कहा कि ट्रेन आने से घबराकर वो गिर गए थे। तब जमीन में चिपके रहे जिसके वजह से ट्रेन इन को छू भी नहीं सकी और वो बाल-बाल बच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+