शौच का बहाना कर दो बच्चों के बाप के साथ भागी नाबालिग प्रेमिका

रात के अंधेरे में दोनों गांव के स्कूल में ही शारीरिक संबंध बना रहे थे। जिसे गांव वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और इस बात का विरोध करते हुए जहां लड़की को उसके परिवार वाले के हवाले कर दिया।

पटना। अक्सर ये कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है, प्यार में पड़े लोगों को अमीर-गरीब, जाति-पात, ऊंच-नीच कुछ भी नहीं नजर आती है। कुछ इसी तरह का मामला कल बिहार के शेखपुरा जिले में देखने को मिला। जहां गांव की रहने वाली एक नाबालिक छात्रा पर प्यार का बुखार कुछ इस तरह चढ़ा कि घरवालों से बगावत कर दो बच्चे के बाप के साथ फरार हो गई। आठवीं क्लास में पढ़ने वाली राधा (काल्पनिक नाम) के घर से भाग जाने के बाद उसके घरवाले भी काफी उग्र हो गए और लड़के के घर पहुंचे पर उसके घर की हालात पर कुछ भी नहीं कर पाए। क्योंकि लड़के के घर में बूढ़े मां-बाप और पत्नी के साथ दो बच्चे अपने पिता की इस करतूत पर आंसू बहा रहे थे।

शौच का बहाना कर दो बच्चों के बाप के साथ भागी नाबालिग प्रेमिका

फिर लड़की के घरवाले और लड़के कि पत्नी ने नजदीकी थाने में जाकर अपने पति पर लड़की के अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद थानेदार दोनों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शेखपुरा जिले के केवटी ओपी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा राधा को गांव के ही रहने वाले दो बच्चे के बाप धुरी सिंह से प्यार हो गया। प्यार में पड़े दोनों प्रेमी जोड़े इस कदर अंधे हो गए थे कि मौका मिलते ही आपत्तिजनक हालात में प्रेम का खेल खेलने लगते थे। इस बात की चर्चा पूरे गांव में हो रही थी।

इसी बीच रात के अंधेरे में दोनों प्रेमी-प्रेमिका गांव के स्कूल में ही शारीरिक संबंध बना रहे थे। जिसे गांव वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और इस बात का विरोध करते हुए जहां लड़की को उसके परिवार वाले के हवाले कर दिया गया तो लड़के की पिटाई की गई और जुर्माना भी किया गया। गांव वालों के द्वारा की गई इस कार्रवाई से ना तो लड़की पर कोई असर पड़ा, ना ही लड़के पर। मामला ठंडा होते ही दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और घरवालों से बगावत कर घर से फरार हो गए। जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने जहां लड़के पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया तो दो मासूम बच्चों को गोद में लिए थाने पहुंची पत्नी है कि अपने पति पर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है।

मामले की जानकारी देते हुए केवटी ओपी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर गांव की रहने वाली नाबालिक राधा को कई बार गांव के ही रहने वाले दो बच्चे के बाप धुरी सिंह के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। जिसके बाद दोनों कल शाम घर से फरार हो गए। लड़की के परिजनों ने बताया कि घर से शौच का बहाना बनाकर लड़की बाहर गई थी। जहां पहले से ही उसका प्रेमी गाड़ी लेकर इंतजार कर रहा था। जैसे ही लड़की प्रेमी के पास पहुंची वो और उसके दोस्तों ने लड़की को गाड़ी में बैठाया और फरार हो गए। तो लड़की की पत्नी का कहना है कि घर से मारपीट कर वो निकला था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर दोनों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+