बिहार: नाबालिग से गैंगरेप के बाद पार की हैवानियत की हदें, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड
बिहार। बिहार के छपरा में नाबालिग से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दरिंदों ने नाबालिग लड़की के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत चिंताजनक देखकर उसे पटना के पीएमसीएच भेज दिया गया।

डॉक्टरों ने इलाज से किया इनकार
दूसरी ओर, बुरी तरह घायल पीड़िता का तत्काल इलाज करने से पीएमसीएच के डॉक्टरों ने इनकार कर दिया। वे इलाज के पहले एफआइआर की कॉपी के लिए अड़े रहे। परिजनों ने बार-बार डॉक्टरों ने इलाज के लिए गुहार लगाई, लेकिन अपनी जिद पर अड़े रहे। बाद में जब मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।
घटना के दो आरोपित गिरफ्तार
सारण के एसपी के मुताबिक, मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले क की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें, पीड़िता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications