पिता ने पैसों के लिये नाबालिग बेटी की कई बार रचाई शादी

खेलने कूदने की उम्र में 14 साल की इस नाबालिग की शादी पैसों के लिये बार-बार इसका पिता ही कर देता था, जहां ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग लड़की को 9 महीने में 3 बार शादी के मंडप में बिठाया गया। पैसों के लिए पिता ने बार-बार उसकी शादी कराई। नाबालिग की पहली शादी 45 साल के एक अधेड़ के साथ की गई तो दूसरी एक मानसिक विक्षिप्त युवक के साथ और तीसरी शादी ऐसे लड़के के साथ हुई जो उसे प्रताड़ित करता था।

Read more:दुष्कर्म में विफल होने पर दरिंदे ने नाबालिक लड़की की निकाली आं

पिता ने पैसों के लिये नाबालिक बेटी की कई बार रचाई शादी

तीसरी शादी के 1 महीने के भीतर ही ससुराल वाले उसे तरह-तरह से यातना देने लगे। इससे परेशान होकर लड़की ससुराल छोड़कर शहर भाग आई जहां भटकते हुये वह सदर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में काफी देर से अकेली इधर-उधर भटक रही लड़की से जब कुछ महिलाओं ने सवाल-जवाब किया तो वो रोने लगी और उसने उन्हें सबकुछ बता दिया। लड़की की कहानी सुनने के बाद आसपास के लोगों ने उसे चाइल्ड लाइन सेंटर के हवाले कर दिया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी गांव की रहने वाली है। उसकी पिछले 9 महीनों से परिवार वालों ने तीन बार शादी कराई जिससे वो काफी परेशान थी। उसकी तीसरी शादी जिले में ही एक युवक के साथ करा दी गई थी जहां उसे ससुराल वाले परेशान करते थे। वह ससुराल से भागते हुए शहर चली आई।

पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस वजह से उसका पिता पैसों के लिये बार-बार उसकी शादी करा देते हैं। लड़की की कहानी सुनने के बाद चाइल्ड लाइन सेंटर के अधिकारियों ने उसके पिता को बुलाया और कहा की जब तक लड़की 18 साल की नहीं हो जाती तब तक उसे ससुराल न भेजें। इसके बाद लिखित कागजात लेने के बाद लड़की को उसके पिता के हवाले कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+