पाकिस्तान के बारे में लिखी ऐसी बात कि नाबालिग को किया गया गिरफ्तार

जिसके बाद शहर में बवाल होना शुरू हो गया और इस बवाल को देखते हुए एक स्पेशल टीम बनाई गई। उसके दोस्तों की भी जानकारी जुटाई गई।

पटना। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जय-जयकार करना बिहार के एक नाबालिक को महंगी पड़ गई। बिहार में किशनगंज के रहने वाले नाबालिक लड़के ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर पाकिस्तान की जय-जयकार करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लिख दिया। पाकिस्तान का गुणगान करने वाला ये पोस्ट कुछ ही देर में इतना वायरल हुआ कि पूरे जिले में आग की तरह फैल गया और शहर के लोग आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे।

पाकिस्तान के बारे में लिखी ऐसी बात कि नाबालिग को किया गया गिरफ्तार

लोगों की पुलिस प्रशासन से मांग थी कि इस तरह के पोस्ट लिखने वाले की गिरफ्तारी हो। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने गुस्साए लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने लगी। फिर कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए जिले के SP राजीव मिश्रा ने बताया कि जिले के ही किशनगंज शहर के रहने वाले एक नाबालिक लड़के ने अपने फेसबुक पेज पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखा था। जिसके बाद शहर में बवाल होना शुरू हो गया और इस बवाल को देखते हुए एक स्पेशल टीम बनाई गई। फिर पुलिस विभाग के अधिकारियों ने घंटों पाकिस्तान की जय-जयकार करने वाले नाबालिग का Facebook खंगाला और उसके मित्रों से संपर्क करते हुए उसके पास पहुंचने की कोशिश की।

इसी बीच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए उसे खगड़ा स्टेडियम के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करते हुए उसके ऊपर देशद्रोह का मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं मामले की जांच कर रहे स्पेशल टीम के अधिकारियों ने कहा कि 15 वर्षीय नाबालिग लड़के के Facebook ID से जितने भी मित्र सक्रिय मिले उन्हें बुलाकर पूछताछ करना शुरू किया गया है। पुलिस को ये भी शक था कि कहीं फेसबुक आईडी गलत तो नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+