Bihar News: शाह के दौरे पर जदयू ने साधा निशाना, जुमलेबाज़ आएंगे, जुमला दे जाएंगे- श्रवण कुमार

Bihar Politics: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। वहीं बिहार में भी भाजपा सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर बिहार के मुजफ्फरपुर जिला पहुंच रहे हैं।

रविवार (5 नवंबर) को मुजफ्फरपुर में अमित शाह विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। शाह के बिहार दौरे पर जेडीयू कोटे से बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ज़ोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमित शाह समेत भाजपा के किसी भी नेता के बिहार दौरे से कोई फ़र्क नहीं पड़ने वाला है।

minister shravan kumar said this on home minister amit shah muzaffarpur rally news in hindi

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की नांव डूब रही है, कोई भी उसे नहीं बचा पाएगा। भाजपा नेता बहुत बड़े जुमलेबाज़ लोग हैं। आते हैं, जुमला देकर चले जाते हैं। अमित शाह भी बिहार के गरीबों को कुछ देने वाले नहीं हैं, जुमला बोलकर चले जाएंगे।

देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है, दो करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कही थी। आज तक दो करोड लोगों को नौकरी नहीं दे पाए। वहीं ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मैं जिस विभाग मंत्री हूं, 3 साल से बिहार में पीएम आवास नहीं मिला है।

नौकरी और रोजगार के नाम पर केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता को ठगा है। केंद्र सरकार से जनता को दो करोड़ नौकरी नहीं मिली, लेकिन प्रदेश की नीतीश सरकार ने लोगों को रोज़गार दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के युवाओं को 10 लाख और नौकरी की सौगात देने वाले हैं।

अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि अब जुमलेबाज़ी के झांसे में बिहर की जनता नहीं आने वाली है। जनता समझ चुकी है कि मंदिर और मस्जिद में उलझाकर भाजपा सिर्फ़ वोटों की सियासत करती है। इस बार भारतीय जनता पार्टी को जनता सिरे से नकारने वाली है। आगामी चुनाव में भाजपा को उसकी हकीकत पता चल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+