क्या बिहार का सीएम पद छोड़कर राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार?, JDU ने तोड़ी चुप्पी
पटना। सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के अफवाह पर बिहार सरकार में मंत्री व जदयू नेता संजय झा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे इस अफवाह पर आश्चर्य हो रहा है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने पर विचार कर रहे हैं! यह सच्चाई से बहुत दूर है। उनके पास बिहार की सेवा करने का जनादेश है, और सीएम के रूप में पूरे कार्यकाल के लिए ऐसा करना जारी रखेंगे।

Recommended Video
इसके अलावा उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा थे, और लोगों ने इस गठबंधन को सत्ता में लाने के लिए वोट किया। लोगों की सेवा करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता और बिहार को बदलने की क्षमता पवित्र है। मैं सभी से इस तरह के दुष्प्रचार से दूर रहने का आग्रह करता हूं, जिससे बहुत कम लाभ होगा।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में जाने की इच्छा जाहिर की थी। एक अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि एकबार वो भी राज्यसभा जाना चाहते हैं। बुधवार को नीतीश कुमार विधानसभा में पत्रकारों से अनौपचारिक रूप से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अब तक वह राज्यसभा के सदस्य नहीं बने हैं, इसलिए एकबार राज्यसभा जाने की इच्छा है। इस दौरान नीतीश ने यह भी कहा कि देखिए यहां (मुख्यमंत्री पद) से मुक्ति कब मिलेगी?
आपको बता दें कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो वो बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव और सुशील मोदी की बराबरी कर लेंगे, जो मुख्यमंत्री के अलावा संसद के किसी सदन के सदस्य रहे हैं। आपको बता दें कि नीतीश कुमार बिहार के 16 साल से मुख्यमंत्री हैं और ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी अब उन्हें उपराष्ट्रपति बना सकती है, क्योंकि आने वाले दिनों में वेंकैया नायडू का कार्यकाल खत्म होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications