Bihar politics: बिहार के शिक्षा मंत्री ने फिर दिया विवादित बयान, मंदिर को बताया गुलामी का प्रतीक

Bihar politics: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। वहीं अब बिहार के शिक्षा मंत्री, राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। उनके बयान की बहुत ही आलोचना हो रही है।

बिहार के शिक्षा मंत्री राष्‍ट्रीय जनता दल के विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि मंदिर ग़ुलामी की राह है, वहीं शिक्षा प्रकाश का रास्ता है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने विधायक फतेह बहादुर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हमारी मां सावित्री बाई फुले की बात को उन्होंने देहराया है, अपनी बात नहीं कही है।

Minister of Bihar again gave a controversial statement, called the temple a symbol of slavery

विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर डेहरी (रोहतास) में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए मंदिर को लेकर उन्होंने विवादित बयान दे दिया। विधायक फतेह बहादुर के बयान के समर्थन में कहा कि मंदिर ग़ुलामी का रास्‍ता होता है. वहीं, स्‍कूल का रास्‍ता रोशनी दिखाता है।

Recommended Video

      Bihar politics: बिहार के शिक्षा मंत्री ने फिर दिया विवादित बयान, मंदिर को बताया गुलामी का प्रतीक

      शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहाकि फतेह बहादुर ने तो हमारी माता सावित्रीबाई फुले की बात को दोहराया, लेकिन, साज़िशकर्ताओं ने उनके गले की कीमत लगा दी। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि एकलव्‍य का बेटा अब अंगूठा दान नहीं देगा।

      शहीद जगदेव प्रसाद का बेटा आहुति नहीं देगा, अब वह आहूति लेना जानता है। साज़िशकर्ता याद रखें बहुजन लोगों का पसीना इतना बहेगा कि समंदर बन जाएगा। विरोध करने वाले सात समुंदर पार खड़े दिखाई देंगे। वहीं शिक्षा मंत्री के बयान से हिंदू समुदाय के लोगों में काफी रोष है।

      हिंदू समुदाय के लोगों का कहना है कि चुनावी माहौल में धर्म कि सियासत की जा रही है। भाजपा हिंदुत्व पर ज़ोर दे रही है। इसका यह मतलब नहीं कि सभी हिंदू समुदाय के लोग भाजपा के समर्थन में ही हैं। लेकिन यह भी नहीं है कि शिक्षा मंत्री विवादित बयान दें तो चुप रहेंगे। उन्हें हिंदू समुदाय से माफ़ी मांगनी चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+