उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया क्या है सरकार का प्लान, किस तरह बिहार में युवाओं की होगी तरक्की?
Minister Nitish Mishra News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अन्तर्गत विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर चयनित कुल 9,888 अभ्यर्थियों को आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नियोजन पत्र प्रदान किया गया है।
इसी के मद्देनज़र प्रदेश के सभी सभी जिलों में प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है। वहीं गया ज़िला में भी बुधवार को गया जिला के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा (मंत्री उद्योग विभाग सह पर्यटन विभाग) द्वारा बोधगया स्थित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया गया है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नवनियुक्त विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं अमीन के कुल 666 चयनित अभ्यर्थियों को प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने अपने हाथों से नियोजन पत्र दिया।
गया जिला के प्रभारी मंत्री ने कहा कि हम सभी लोग ग्रामीण क्षेत्र से ही आते हैं। जमीनी विवाद को दूर करने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। बिहार में न्याय के साथ विकास किया जा रहा है। जमीन संबंधित जो भी समस्याओं को दूर किया जा रहा है।
जमीन संबंधित जो भी मामले को ठीक करवाने की उच्च अधिकारी से लेकर के अंचल स्तर तक पहल की जा रही है। उद्योग विभाग के मंत्री के तौर पर उन्होंने कहा कि जमीन रहेगा तभी उद्योग भी बड़े पैमाने पर लगेंगे, इसलिए जमीन से संबंधित जो भी कार्य हैं उसे सही से निपटारा किया जाना है।
आज बोधगया की पावन धरती पर नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। बिहार के प्रगति, बिहार के कल्याण के लिए आप सभी पूरी लगन के साथ बेहतर कार्य करें, पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करें एवं अपने समाज का नाम रोशन करें।
जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने संबोधित करते हुए बताया कि विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के लिये 18, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के लिये 40, विशेष सर्वेक्षण लिपिक के लिये 40 एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के 568 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है।
नियुक्ति पत्र वितरण के तुरंत बाद ही सभी को प्रशिक्षण करवाया जाएगा। प्रशिक्षण समाप्त होते ही सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को विशेष सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा और निर्धारित तय समय सीमा के अंदर कार्य को समाप्त किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने नवनियुक्त सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दी।












Click it and Unblock the Notifications