Bihar Weather News: मिचौंग तूफान ने बदला मौसम का मिज़ाज, तेज़ी से दिख रहा असर

Bihar Weather News Update In Hindi: बिहार में अभी कड़ाके की ठंड आने में थोड़ा वक्त है, लेकिन उससे पहले मिचौंग तूफान ने प्रदेश में मौसम का मिज़ाज बदल दिया है। राजधानी पटना समेत विभिन्न ज़िलों में बुधवार की रात हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पारा लुढ़कने के साथ ही अचानक से शीतलहर जैसी हवाएं लगने लगीं। ठंड ऐसी बढ़ी की लोगों को स्वेटर और जैकेट की ज़रूरत महसूस होने लगी। बुधवार की रात में करीब 8 बजे के बाद अचानक से ठंड बढ़ने लगी और गुरुवार की सुबह में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। धूप निकलने के आसार नहीं दिखे।

Michong cyclone changed the weather pattern, the effect is rapidly visible,Bihar Weather News

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को बिहार में सबसे ज्यादा ज्यादा तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस छपरा जिले में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम तापमान जमुई 23.1 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया।

Recommended Video

      Bihar Weather News: मिचौंग तूफान ने बदला मौसम का मिज़ाज, तेज़ी से दिख रहा असर

      पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को बिहार के औरंगाबाद, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, अरवल में एक दो जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, जमुई, बांका, मुंगेर और खगड़िया में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

      पटना मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 9 दिसंबर से मौसम तेजी से बदल सकता है। अभी न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। वहीं 9 दिसंबर को तापामान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज की जा सकती है।

      10 दिसंबर से तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्जी की जाने की आशंका है। बिहार में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। ग़ौरतलब है कि प्रदेश में इस बार उस तरह की ठंड नहीं आई है, जैसा हर साल दिसंबर तक आ जाती थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+