नहीं मिली एंबुलेंस, शव को प्लास्टिक बैग में लेकर जाने को मजबूर हुए परिजन
कटिहार (बिहार)। बिहार में एक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाना था लेकिन परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस नहीं मिलने पर उन्हें प्लास्टिक बैग में शव को लेकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अस्पताल में नहीं मिली एंबुलेंस
मानवता को शर्मसार का कर देने वाला ये मामला बिहार के कटिहार इलाके का है। बताया जा रहा है कि तीन लोग एक शव को प्लास्टिक के बैग में लेकर जा रहे थे।
Katihar(Bihar):3ppl carry dead relative in plastic bag after they allegedly didnt get ambulance to take his body to Bhagalpur fr postmortem pic.twitter.com/zmoYwqYpaP
— ANI (@ANI_news) September 28, 2016
उनसे जब पूछा गया कि आखिर आप शव को कहां ले जा रहे हैं तो उन्होंने बताया कि इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर लेकर जा रहे हैं। उन लोगों ने बताया कि एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर उन्हें प्लास्टिक के बैग में शव को रखकर ले जाने के लिए कहा गया।
He died 14 days ago from drowning in Ganga. We brought the decomposed body to the Katihar hospital for the postmortem: Relative pic.twitter.com/Y0J8BLN6pd
— ANI (@ANI_news) September 28, 2016
मृतक शख्स के रिश्तेदार ने बताया कि इसकी मौत करीब 14 दिन पहले गंगा में डूबने से हो गई थी। हम शव को कटिहार अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर आए।
Initially they said postmortem will be done here, but after keeping body for more than 24 hrs, doc asked us to take it to Bhagalpur-Relative pic.twitter.com/pdUht0DDQG
— ANI (@ANI_news) September 28, 2016
पोस्टमॉर्टम के लिए शव को ले जाना था भागलपुर
मृतक शख्स के रिश्तेदार के मुताबिक कटिहार अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। लेकिन शख्स की मौत को 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। ऐसे में इनका एक और पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और वह भागलपुर में ही होगा।
मृतक शख्स के दादा का आरोप था कि हमने डॉक्टरों से कहा कि हमारे पास शव को भागलपुर ले जाने के लिए पैसे नहीं हैं, हमें एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए। लेकिन डॉक्टरों ने एंबुलेंस उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया।
Told the doctors that we dont have money to take the body to Bhagalpur; they didnt provide us with an ambulance: Grandfather pic.twitter.com/GkArO2rSoc
— ANI (@ANI_news) September 28, 2016
डॉक्टरों के कहे मुताबिक परिजन मृतक का शव भागलपुर ले जाने की तैयारी करने लगे। उनका आरोप है कि अस्पताल से उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली जिसकी वजह से उन्हें शव प्लास्टिक बैग में लेकर जाना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications