जबरदस्त चर्चा में लालू की डॉक्टर बेटी रोहिणी आचार्य, राजनीति में आने की लग रही हैं अटकलें
पटना, 31 मई। राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों Twitter पर विरोधियों के खिलाफ जमकर मोर्चा खोले बैठी हैं। वो एक के बाद एक लगातार अपने पिता लालू और मां राबड़ी के के खिलाफ बोलने वालों की क्लास लगा रही हैं इसलिए राजनीतिक गलियारों में जोर-शोर से चर्चा है कि वो राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं, इसलिए उनकी ओर से किया गया कोई भी Tweet या पोस्ट तेजी से वायरल हो जाता है।

चलिए विस्तार से जानते हैं कि लालू की बेटी रोहिणी के बारे में...
आपको बता दें कि लालू-राबड़ी के 9 बच्चे हैं, जिनमें 7 बेटियां और 2 बेटे हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं...
- सबसे बड़ी बेटी - मीसा यादव
- दूसरी बेटी - रोहिनी देवी आचार्य
- तीसरी बेटी - चंदा सिंह
- चौथी बेटी - रागिनी यादव
- पांचवीं बेटी - हेमा यादव
- छठवीं बेटी - अनुष्का राव
- सातवीं बेटी - राजलक्ष्मी यादव
- बड़ा बेटा - तेज प्रताप यादव
- छोटा बेटा - तेजस्वी यादव

पेशे से डॉक्टर हैं रोहिणी यादव
रोहिणी लालू की दूसरे नंबर की बेटी हैं और पेशे से डॉक्टर हैं, उन्होंने जमशेदपुर के एमजीएम से एमबीबीएस की पढ़ाई की हैं। वो जब एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं, तब ही उनकी शादी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह से उनकी शादी हो गई थी।

सिंगापुर में परिवार संग रहती हैं रोहिणी
वो इस समय सिंगापुर के एवरकोर पार्टनर्स कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वो इससे पहले स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में इनवेस्टमेंट बैंकर रह चुके हैं।
रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर के बेटे हैं समरेश सिंह
उनके पिता का नाम राय रणविजय सिंह है, जो कि रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर हैं, वो लालू के पुराने मित्र थे, उन्हे रोहिणी काफी पसंद थीं इसलिए उन्होंने अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल दिया।

साल 2002 में हुई थी रोहिणी की शादी
रोहिणी और समरेश सिंह की शादी साल 2002 में हुई थी। उस वक्त ये शादी पूरे भारत में चर्चा का विषय बनी थी क्योंकि उस वक्त पटना में उनकी शादी की सुरक्षा में 300 कमांडोज और पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। यही नहीं उस वक्त कई फर्नीचर शॉप के मालिकों ने आरोप लगाया था कि लालू के परिवार वाले शादी में आए मेहमानों के लिए उनके दुकानों के महंगे सोफा सेट और टेबल को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं और जब हमने इसका विरोध किया तो उन्होंने हमें धमकाया था। हालांकि राजद प्रमुख ने इस बात को गलत बताया था।












Click it and Unblock the Notifications