मिलिए भोजपुरी की 'डांसिंग क्वीन' Seema Singh से, जिन्होंने चिराग पासवान की पार्टी से रखा राजनीति में कदम
भोजपुरी एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन सीमा सिंह काफी लंबे वक्त बड़े पर्दे से दूर हैं। तो वहीं, अब उन्होंने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) से राजनीति में कदम रख दिया है। आइए जानते हैं सीमा सिंह के बारें में...

बिहार की राजनीति में 'डांसिंग क्वीन' के नाम से मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह की एंट्री हो गई है। भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह ने सोमवार 3 अप्रैल को राजधानी दिल्ली के 71 नॉर्थ एवेन्यू में आयोजित कार्यक्रम में लोजपा(रामविलास)में शामिल हुई। इस दौरान चिराग पासवान भी मौजूद रहे।
चिराग पासवान ने सीमा सिंह को लोजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई। बता दें, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा में शामिल होने की जानकारी खुद सीमा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए दी। आइए जानते हैं सीमा सिंह के बारें में...
भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह का जन्म 11 जून 1990 को हुआ था, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की रहने वाली हैं। इसके बाद सीमा सिंह का पूरा परिवार प्रयागराज से मुंबई चल गया। सीमा ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
इसके बाद सीमा सिंह ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी। सीमा ने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। लेकिन शादी के बाद सीमा सिंह सिनेमा से दूर हो गई। बता दें, पिछले काफी लंबे वक्त से सीमा भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर नजर नहीं आई रही थी।
लेकिन, अब राजनीति में एंट्री के बाद सीमा सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई। हाल ही में सीमा सिंह ने चिराग पासवान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीरें साझा करते के साथ सीमा सिंह ने लिखा,
कल मैं और मेरे पति बिजनेसमैन,समाजसेवी और युवा नेता सौरभ कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद जमुई आदरणीय चिराग पासवान के विजन डॉक्यूमेंट,एक नए बिहार का सपना "बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट" से प्रभावित होकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की।
सीमा सिंह ने आगे लिखा कि मुझे गर्व है कि एक नए बिहार के आगाज में एक छोटा सा योगदान देने जा रही हूं। जिस तरह आप लोगों ने एक अभिनेत्री के रूप में मुझे अपार प्यार और स्नेह दिया है आशा उम्मीद करती हूं मेरे नए यात्रा में भी आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद निरंतर मिलता रहेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही चिराग पासवान उन्हें (सीमा सिंह) बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। भोजपुरी की आइटम क्वीन के नाम से जानी जाने वाली सीमा सिंह का ब्याह शेखपुरा में हुआ है, इसलिए वो यहां की बहू हैं। उनकी शादी JDU से जुड़े नेता सौरभ कुमार से हुई है।
Recommended Video
राजनीति में LJP के साथ पहला कदम रखने के बाद सीमा सिंह ने बताया कि वह हमेशा से ही बिहार की जनता के लिए कुछ करना चाहती थी। तो वहीं, सीमा सिंह के राजनीति में कदम रखने से उनके फैंस काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications