तेजस्वी के साथ मंच पर दिखे कैफ़ ने कहा, मैं शार्प शूटर कैसे हो गया, किसी के पास सबूत है तो दिखाए

MD Kaif Bunty News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम के दौरान सीवान ज़िला पहुंचे थे। तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान एक शख्स मंच पर दिखा, जिसे कथित तौर पर शार्प शूटर बताया जा रहा था। भाजपा नेताओं ने तस्वीर शेयर कर राजद पर ज़ोरदार निशाना साधा।

बिहार में जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच मोहम्मद कैफ उर्फ़ बंटी (तेजस्वी के मंच पर दिखा शख्स) ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की, उन्होंने कहा कि शार्प शूटर का क्या मतलब है? इसका मतलब होता है कि जिसके पेशा हत्या से जुड़ा होता है, उसे शार्प शूटर कहते हैं।

MD Kaif Bunty Said how did I become a sharp shooter, if anyone has proof then show it Siwan News

13 मई 2016 को पत्रकार राजदेव की हत्या हुई, वह मेरे सबसे करीब दोस्त थे। उन्ही की हत्याकांड के बाद आरोप मुझ पर लगा। मैंने जो राजनीत में क़दम रखा, उसका रास्ता दिखाने वाले राजदेव ही थे। जिस हत्याकांड में मुझे जो शार्प शूटर बताया जा रहा है, वह मामले का ट्रायल चल रहा है।

सौ से ज्यादा गवाहियां हो चुकी है, देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI को मेरे खिलाफ़ कोई सबूत नहीं मिला। इस वजह से मैं इस मामले से फ्री हो गया। जिन लोगों ने यह काम करवाया उन लोगों का नाम मीडिया नहीं उछाल रही है।

मैंने अपने समुदाय के विकास के लिए थोड़ा बढ़कर सियासी करने की सोची तो मुझे ट्रोल किया जाने लगा। इस देश में क्या मुस्लिम समुदाय के नेताओं का सियासत करना गुनाह है। मैं अगर शार्प शूटर होता तो क्या कोई मां-बाप अपने बच्चे को मेरे पास क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने भेजते।

शार्प शूटर को क्या कोई स्कूल प्रबंधन अपने कार्यक्रम में बुलवाता है। अपराधी से लोग दूरी बनाते हैं ना कि समाजिक कार्यक्रमों में उन्हें सम्मान देते हैं। अगर मैं शार्प शूटर हूं तो क्या मुझे सीवान की नामचीन हस्ती अपने कार्यक्रम और समारोह में बुलाते। सभी लोगों मुझसे दूरी बनाते, लेकिन ऐसा नहीं है।

सीवान के लोग, बच्चा-बच्चा जानता है कि मेरी छवि कैसी है। जो लोग मुझे शार्प शूटर की संज्ञा दे रहे हैं वह इस बात को साबित कर दें मैं राजनीत से संन्यास ले लूंगा। किसी के पास कोई सबूत है तो मेरे सामने रखे। जिन लोगों ने मेरी छवि बिगाड़ने की कोशिश की है, उन्हें मैं लीगल नोटिस भेजते हुए मानहानि का मुकदमा करूंगा। मेरी छवि ख़राब कर रोकने की कोशिश करने वालों का पर्दाफाश करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+