Mata Sita Temple Punaura Dham: सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर का गृह मंत्री अमित शाह ने किया शिलान्यास

Mata Sita Temple Punaura Dham: सीतामढ़ी के पुनौराधाम में जानकी माता मंदिर के पुनर्विकास का बहुप्रतीक्षित शिलान्यास शुक्रवार (8 अगस्त)को हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा के साथ भूमि पूजन और शिलान्यासस किया। इस दौरान बड़ी संख्या में साधू-संत मौजूद रहे।

वहीं इस शुभ अवसर को देखने और उसका हिस्सा बनने के लिए हजारों श्रद्धालु और स्थानीय लोग पुनौराधाम पहुंचे। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव से ओत-प्रोत इस आयोजन को मिथिला के गौरवशाली अध्याय के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी गूंज अब देशभर में सुनाई दे रही है।

Maa Janaki Temple Punaura Dham Sitamarhi

ये भी पढ़ें Sitamarhi Punaura Dham: मां जानकी मंदिर शिलान्यास से पहले नाराज हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य, बीच रास्ते से लौटे

कार्यक्रम को सीएम नीतीश ने किया संबोधित

वहीं शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'केंद्र सरकार माता जानकी मंदिर परिसर का पुनर्विकास 883 करोड़ रुपये की लागत से करने जा रही है। सरकार सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच सड़क और रेल नेटवर्क के माध्यम से संपर्क को बेहतर बनाने पर काम कर रही है। आज सीतामढ़ी और दिल्ली के बीच एक नई ट्रेन की शुरुआत की जा रही है।'

सभी श्रद्धालुओं को बधाई- अमित शाह

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'मैं भगवान राम और माता जानकी के सभी श्रद्धालुओं को बधाई देता हूं कि पुनौराधाम में जानकी माता मंदिर के पुनर्विकास की आधारशिला रखी गई है।' इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'संसद में कांग्रेस पार्टी और लालू यादव 'ऑपरेशन सिंदूर' का विरोध कर रहे हैं। लेकिन लालू एंड कंपनी नहीं जानते कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, एनडीए की सरकार है। देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।'

882 करोड़ रुपये से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर

मां जानकी के भव्य मंदिर और उससे जुड़े समग्र विकास कार्यों के लिए बिहार सरकार की कैबिनेट ने ₹882.87 करोड़ की भारी-भरकम योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह केवल एक मंदिर निर्माण की योजना नहीं, बल्कि पूरे जानकी जन्मभूमि क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह मंदिर श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या की तर्ज पर निर्मित किया जाएगा।

क्या-क्या होगा इस परियोजना में

  • मां जानकी के भव्य मंदिर के अलावा,
  • धार्मिक यात्री सुविधाएं जैसे धर्मशाला, यज्ञशाला, संग्रहालय और ध्यान केंद्र,
  • सड़क और बिजली जैसी आधारभूत संरचना का विस्तार,
  • हरित क्षेत्र और सौंदर्यीकरण के व्यापक प्रावधान किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+