गिरफ्तार: तेलंगाना में छुपकर बैठा था बिहार शौचालय घोटाले का मास्टरमाइंड बटेश्वर प्रसाद

कई आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है तो कई फरार हैं, इसी फरार आरोपी में सबसे खास आरोपी बटेश्वर प्रसाद था। जो पीएचईडी विभाग में कार्यरत था और उसी ने घोटाले का पूरा खाका तैयार किया था।

पटना। बिहार में हुए शौचालय घोटाले की कहानी लिखने वाला घोटाले का मास्टरमाइंड बटेश्वर प्रसाद पुलिस के डर से तेलंगाना में छुपकर बैठा था। इस बात की जानकारी पटना के पुलिस कप्तान मनु महाराज को लगी और उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर तेलंगाना पुलिस की मदद से छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद SIT उसे पटना लाने की तैयारी कर रही है। बटेश्वर प्रसाद की गिरफ्तारी शौचालय घोटाले में बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है और पुलिस को ऐसा अनुमान है कि पूछताछ के दौरान सारे घोटाले और इसमें शामिल लोग बेनकाब हो जाएंगे।

Mastermind of Toilet Scam in Bihar arrested from Telangana

बटेश्वर प्रसाद की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि शौचालय घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस लगातार इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। वहीं कई आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है तो कई फरार हैं, इसी फरार आरोपी में सबसे खास आरोपी बटेश्वर प्रसाद था। जो पीएचईडी विभाग में कार्यरत था और उसी ने घोटाले का पूरा खाका तैयार किया था। बटेश्वर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वो गिरफ्तारी के डर से तेलंगाना में छुपकर बैठा है। सूचना मिलते ही एसआईटी टीम को तेलंगाना भेजा गया, जहां लोकल पुलिस की मदद से छापेमारी की गई और उसे एक कमरे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे पटना लाने की तैयारी की जा रही है।

बता दें कि बिहार में हुए 14 करोड़ के शौचालय घोटाले के मास्टरमाइंड बटेश्वर प्रसाद की गिरफ्तारी इस घोटाले की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अब पूरे घोटाले का पर्दाफाश हो जाएगा। घोटाला सामने आने के बाद विपक्ष ने सत्ताधारी सरकार पर हमला करते हुए कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+