बिहार: इंडियन ऑयल डिपो में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर, मौके पर मची अफरा-तफरी
बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को देर रात भीषण आग लग गई। सिपारा में इंडियन ऑयल डिपो में आग लगी है। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कम से कम 11 गाड़ियां पहुंची हैं।
बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को देर रात भीषण आग लग गई। सिपारा में इंडियन ऑयल डिपो में आग लगी है। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कम से कम 11 गाड़ियां पहुंची हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग लगने से चारों तरफ धुंए का गुबार बन गया। मौके पर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। भीषण आग की लपटें देख लोग भी डर गए हैं। दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर तैनात है।

आज ही महाराष्ट्र के ठाणे के दिवा इलाके में रॉयल क्लासिक होटल के बगल में एक पंचर मरम्मत की दुकान में एक कंटेनर में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं। मौके पर लोगों में डर व्याप्त हो गया है। कंटेनर में आग लगने से भारी नुकसान हो सकता था। गनीमत है कि कोई हताहत की खबर नहीं है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सड़क पर चलते-चलते लगी आग, 15 मिनट में ई-बाइक हो गई कबाड़












Click it and Unblock the Notifications