सुहाग रात में फिर खुल गई पोल, तीसरी दुल्हन ने भी दिया तलाक

जिसके बाद दुल्हन ने उसे तलाक दे दिया और फिर दहेज में दिए पैसे के लिए उसके परिवार वालों को बंधक बना लिया गया।

पटना। शादी की रस्में पूरी होने के बाद जैसे ही दूल्हा-दुल्हन कमरे में गए, दूल्हे की पोल खुल गई। दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने सबके सामने उसे तलाक दे दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ था उसके साथ पहले भी दो बार इन्हीं हालतों में दुल्हन ने तलाक दे दिया था।

सुहाग रात में फिर खुल गई पोल, तीसरी दुल्हन ने भी दिया तलाक

मामला बिहार के रोहतास जिले का है। जहां शादी के लिए पहुंचा दूल्हा शादी की रस्म पूरी करने के बाद जैसे ही सुहागरात मनाने पहुंचा, मिर्गी की बीमारी से मूर्छित हो गया। दूल्हे को छटपटाते और मूर्छित होते देख दुल्हन चिल्लाने लगी और मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। जिसके बाद दुल्हन ने उसे तलाक दे दिया और फिर दहेज में दिए पैसे के लिए उसके परिवार वालों को बंधक बना लिया गया।

जानकारी के मुताबिक रोहतास के नासरीगंज प्रखंड में बसावन अंसारी की पुत्री की शादी सासाराम के तकिया जिले के सरफराज से तय की गई थी। शादी तय होने के बाद उचित समय पर बरात लेकर पहुंचे दूल्हे का जोरदार स्वागत किया गया जिसके बाद उसे शादी के मंडप में ले जाया गया। जहां पूरी रीति-रिवाज से शादी पूरी हो गई। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन जैसे ही कमरे में गए दूल्हे को मिर्गी लग गई। जिससे वो सुहाग की सेज पर ही छटपटाते हुए मूर्छित हो गया। इसे देख दुल्हन काफी घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। फिर दुल्हन को चिल्लाते देख घर के सभी लोग वहां पहुंचे और दूल्हे को तलाक देने का फैसला किया।

तलाक देने के बाद दहेज में लिए पैसे के लिए दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे के परिवार वालों को बंधक बना लिया। जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और दोनों को समझाने लगे। मामले की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुल्हन के पिता का आरोप था कि दूल्हा मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था जिस बात की जानकारी उनसे छुपाई गई। पहले भी दो लड़कियों ने इसे इसी बीमारी के चलते तलाक दे दिया था। वहीं आसपास के लोगों द्वारा की गई पहल के बाद दहेज में दिया गया पैसा वापस किया गया। फिर दूल्हा और उसके परिवार वाले आजाद होकर अपने घर बिन दुल्हन के लौट गए।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+