दरवाजा खोला तो एक नहीं, दो नहीं...एक तो कोबरा वो भी दो दर्जन

पहले तो लोगों को बच्चे की बात बकवास लगी लेकिन जब हकीकत जानने के लिए वो घर में बने उस बिल के पास गए तो वहां का नजारा देख चौंक गए।

पटना। खतरनाक सांप की प्रजाति कोबरा जिसके छू लेने से ही काम तमाम हो सकता है। अगर आपसे कोई कहे कि एक घर में पिछले कई महीनों से कोबरा सांप अपना डेरा जमाए हुए था और लोगों को इस बात की खबर नहीं थी। तो शायद आपको बकवास लगेगी लेकिन ये हकीकत है एक बच्ची ने इसका पर्दाफाश किया और खतरनाक सांपों से पूरे परिवार वालों की जान बचाई। गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कमरे में एक-एक कर दो दर्जन से ज्यादा कोबरा सांप निकलने लगे। मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है जहां जिले के सिवाजी नगर में एक घर से खतरनाक सांप निकलने के कारण पूरे गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने सांप के दहशत से घर से निकालना बंद कर दिया है।

दरवाजा खोला तो एक नहीं, दो नहीं...एक तो कोबरा वो भी दो दर्जन

जानकारी के मुताबिक बिहार के समस्तीपुर जिले के चितौरा गांव के रहने वाले नथुनी मंडल के घर दूध लेने आई एक छोटी बच्ची दामिनी ने घर में बने एक बिल में सांप को जाते हुए देखा। जिसने इस बात की जानकारी वहां उपस्थित बड़े लोगों को दी। पहले तो लोगों को बच्चे की बात बकवास लगी लेकिन जब हकीकत जानने के लिए वो घर में बने उस बिल के पास गए तो वहां का नजारा देख चौंक गए। पहले एक कोबरा सांप बाहर निकला फिर बांसुरी बजाने के बाद एक-एक कर कुल 26 खतरनाक कोबरा प्रजाति के छोटे-बड़े सांप निकले। जिसे देखने के बाद से लोगों के मन में दहशत है। फिर मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई लेकिन काफी देर तक जब वन विभाग वहां नहीं पहुंचा तो गांव के ही सपेरे को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी सांपों को एक मिट्टी के बर्तन में कैद किया गया और गांव से दूर सुनसान जगह पर उसे छोड़ दिया गया।

वहीं सांप को पकड़ने वाले गोपाल राय का कहना है कि पिछले काफी दिनों से सांप यहां डेरा जमाए हुए था। छोटे-बड़े सांप मिलने से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि कोबरा नर और मादा यहां रह रही थी और अंडा देकर बच्चा पैदा करती थी। फिलहाल सभी को कैदकर सुनसान जगह छोड़ दिया गया है लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि और भी सांप हैं जो इन लोगों की पकड़ में नहीं आए हैं। फिलहाल पूरे गांव में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। एक घर से एक एक-कर 26 सांप निकलने की चर्चा पूरे गांव में जोर-शोर पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+