बिहार: मोबाइल चोरी के शक में युवक को पीटा, थूक भी चटवाया

नालंदा। बिहार के नालंदा में मानवता को शर्मसार करने वाली वीडियो सामने आई है। वीडियो में कुछ युवक एक युवक को बड़ी ही बेरहमी से पीट रहे हैं। पीटने के बाद उसे जमीन पर थूक कर चाटने के लिए भी मजबूर किया जाता है। वीडियो से मिल रही जानकारी के मुताबिक युवक पर आरोप है कि उसने मोबाइल फोन चुराया था। बस इसी अपराध के लिए उसे इतनी भयानक सजा दी गई।

Man thrashed and made to lick spit following a dispute with a group of men in Bihar

मामला नालंदा जिला के नूरसराय थाना अंतर्गत अमनौरा गांव का है। यहां एक युवक पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए कुछ लड़कों ने पकड़ लिया। आरोपी युवक उसे गांव से दूर ले गए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि आरोपी युवक उस की डंडों से पिटाई कर रहे हैं। बारी-बारी अपने पैर भी पकड़वा रहे है। जब इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो आरोपितों ने युवक को जमीन पर थूक कर चाटने के लिए भी मजबूर किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन जागा। एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों के लिए भी जगह-जगह दबिशे दी जा रही है। सभी आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें: घर से 3 साल पहले भटकी लड़की इस तरह आई वापस, रुला देने वाली है पूरी कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+