सुसाइड के तुरंत पहले युवक ने फेसबुक पर डाला वीडियो, सुनाई दर्दभरी दास्तां

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस युवक ने आत्महत्या से पहले अपना वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया था। युवक का नाम आमोद कुमार बताया जा रहा है। वीडियो में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पांच माह पूर्व युवक की शादी हुई थी। जिसके बाद से ही उसके मामा और मामी लगातार उसे घर से भगाने की धमकी दे रहे थे। साथ ही शादी में खर्च किये गए रुपये की भी मांग की जा रही थी। इस प्रताड़ना से परेशान युवक ने डिप्रेशन में आकर मौत को गले लगा लिया।

man posted his video on facebook just before his death in gopalganj bihar

बताया जाता है कि आत्महत्या से पहले आमोद ने फेसबुक पर एक विडियो बनाकर डाला था, जिसमें उसने कहा है कि अपने दुःख और घर के दुःख से हम परेशान हैं। इसलिए हम फंसी लगाकर आत्महत्या करने जा रहे हैं। हमारी शादी के सिर्फ पांच माह हुए हैं और मामा-मामी परेशान कर रहें हैं। इसलिए हम फंसी लगाने जा रहे हैं। मामा हमारी शादी में खर्च हुए पांच लाख रुपये मांग रहे हैं और हमें घर से बाहर जाने के लिए भी दबाव बना रहे हैं। फिलहाल वीडियो वायरल करने के बाद युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस ने युवक के मामा-मामी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

य़े भी पढे़ं- सुल्तानपुर: प्रतिमा विसर्जन को लेकर बवाल, आगजनी-पथराव के साथ हुई लूटपाट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+