शराब के नशे में ऐसा डूबा कि अपनी ही शादी में नहीं पहुंचा दूल्हा, अब दुल्हन ने उठाया ये कदम
शराब के नशे में ऐसा डूबा दूल्हा की अपनी ही शादी में होश नहीं आया। शादी के अगले दिन जब दुल्हन के घर पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

शराब का नशा भी ऐसा नशा होता है जिसमे आदमी अपनी सुध-बुध खो बैठता है और उसे सही-गलत का बोध खत्म हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला बिहार के भागलपुर में सामने आया है। यहां एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, एक व्यक्ति अपनी ही शादी में जाना भूल गया। जी हां, आपने सही सुना। जिस दिन आदमी की शादी थी, वह नशे की वजह से अपनी शादी में जाना भूल गया। दरअसल आदमी ने शादी से एक दिन पहले इतनी शराब की कि वह अगले दिन तक होश में नहीं आ सका और शादी में नहीं जा पाया।
शादी वाले दिन सोता रह गया
जानकारी के अनुसार सोमवार को व्यक्ति की शादी थी, दुल्हन के घर वाले शादी के दिन दूल्हे और बारात का इंतजार करते रह गए, लेकिन ना दूल्हा शादी में नहीं पहुंचा। शादी के अगले दिन तक दूल्हा होश में ही नहीं आ सका। शादी के अलगे दिन मंगलवार को दूल्हा दूल्हन के घर पहुंचा, लेकिन दूल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हन का कहना है कि वह अपनी पूरी जिंदगी ऐसे व्यक्ति के साथ अपना जीवन नहीं बिताना चाहती है जिसे अपनी जिम्मेदारियों का ही एहसास ना हो।
दुल्हन के परिवार वाले मांग रहे खर्चा
वहीं दुल्हन के परिवार का कहना है कि दूल्हे के परिवार को शादी में हुए खर्च को वापस करना चाहिए। हमने शादी के लिए जो इंतजाम किए वह बर्बाद हो गए,लिहाजा दूल्हे के परिवार को यह खर्च हमे वापस देना चाहिए। यह मामला उस वक्त और बिगड़ गया जब दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे के कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। बाद में मौके पर जब पुलिस पहुंची तो हालात को संभालने की कोशिश की गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने स्थिति को काबू पाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि हमने हालात को संभाल लिया है, फिहाल मामला सुलझ चुका है।
12वीं कम थे नंबर, शादी से किया इनकार
इसी तरह की एक और घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सामने आई है। यहां भी दूल्हे ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि लड़की सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ी है और 12वीं कक्षा में उसके नंबर काफी कम हैं। दूल्हन के पिता का दावा है कि दूल्हा लड़की के 12वीं कक्षा में कम नंबर से खुश नहीं है, इसलिए उसने शादी से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications