लॉरेंस बिश्नोई के नाम से पप्पू यादव को दी थी धमकी, अब दिल्ली से गिरफ्तार
Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को बिहार पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए शख्स की पहचान महेश पांडे के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर गिया है।
पुलिस की मानें को महेश पांडे नाम के शख्स ने सांसद पप्पू यादव को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकाया था। इसके लिए जिस मोबाइल और सिम का प्रयोग किया था उसे भी कब्जे में ले लिया। पूर्णिया एसपी ने बताया कि महेश का किसी गिरोह से कोई लेना देना नहीं है।

वह पहले भी बड़े नेताओं के यहां काम कर चुका है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, पप्पू यादव ने पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर "दुबई के एक नंबर से" कॉल आने के बाद सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद, पुलिस ने स्पष्ट किया कि पांडे और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है।
पांडे से फिलहाल पूछताछ चल रही है। पांडे ने यूएई में अपनी पत्नी की बहन से उधार लिए गए सिम कार्ड का प्रयोग करके व्हाट्सएप के माध्यम से पप्पू यादव से संपर्क करने की बात स्वीकार की। दावा किया कि गूगल पर पप्पू यादव का नंबर खोजने के बाद यह एक शरारत की थी।
बता दें, पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि अगर कानूनी तौर पर अनुमति मिले तो वह बिश्नोई के गिरोह को "24 घंटे के भीतर" खत्म कर सकते हैं। यह बयान सिद्दीकी की हत्या में बिश्नोई की संलिप्तता के संदेह के बीच आया है। इसके कुछ दिनों बाद पप्पू यादव को कथित धमकी भरा मैसेज आया था।












Click it and Unblock the Notifications