उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री विनोद नारायण झा पर फूटा लोगों का गुस्सा, कार्यक्रम छोड़ वापस लौटे
मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा को उस समय फजीहत का सामना करना पड़ा। जब एक पंचायत में अधूरे नल जल योजनाओं की उद्घाटन करने पहुंचे थे। उस समय पंचायत के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था और मंत्री जी के सामने ही मुर्दाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। भाजपा के पूर्व विधायक व पीएचईडी मंत्री को नल जल योजनाओं को बिना उद्घाटन किये हुए ही बेरंग लौटना पड़ा।
Recommended Video

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के ढंगा पंचायत स्थित चंपा गांव में पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा' हर घर नल जल ' योजना का उद्घाटन करने पहुंचे हुए थे। इस दौरान बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा को लोगों का जोरदार आक्रोश का सामना करना पड़ा। बिहार सरकार के एक मंत्री को अपने ही विधानसभा क्षेत्र के एक पंचायत में स्थानीय युवाओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाकर बेरंग वापस लौटा दिया। साथ ही वापस जाओ के भी जमकर नारे लगाए गए ।
यह मामला बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के ढंगा पंचायत के चम्पा गांव का है। जहां स्थित वार्ड नं-02 में ' हर घर जल नल ' योजना का मंत्री विनोद नारायण झा को उद्घाटन करना था। लेकिन उसका कार्य अभी पूरा नहीं हुआ था जिसके कारण काम अधूरा रहते योजना के उद्घाटन की बात से लोगों में पनपे गुस्से के माहौल को संभालने के लिए अरेर थाना के पुलिस को पंहुचना पड़ा। लेकिन ग्रामीणों के जिद्द के आगे प्रशासन को भी झुकना पड़ा।
लोगों के आक्रोश के बीच मंत्री झा को योजना का उद्घाटन किये बगैर ही लौटना पड़ा। लोगों के विरोध को देख अंत में मंत्री ने ग्रामीणों को पूर्ण कार्य होने पर ही उद्घाटन किये जाने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications