Madhubani News: पप्पू यादव ने राजद को लिया आड़े हाथों, भाजपा नेता को भी दी खुली चुनौती, कही ये बात
Madhubani News: बिहार में छठे चरण के लिए हुए मतदान के दौरान मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के जाले क्षेत्र में फ़र्ज़ी मतदान का मामला तूल पकड़ने लगा। भाजपा नेता जीवेश मिश्रा ने 'महागठबंधन' पर 'वोट जिहाद' का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बुर्के की आड़ में फ़र्ज़ी वोटिंग हो रही है। यह 'वोट जिहाद' है।
पुलिस ने कथित तौर पर बुर्का पहन फ़र्ज़ी वोटिंग की कोशिश के आरोप में 3 महिला वोटर्स को पोलिंग बूथ से ही गिरफ्तार कर लिया। महिला की गिरफ्तारी के बाद जाले थाना में ग्रामीणों ने हंगामा कर उन्हें भगा दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया।

इस पूरे मामले में अब प्रदेश का सियासी पारा चढ़ चुका है। भाजपा नेता जीवेश कुमार और अशोक कुमार यादव (मधुबनी सांसद) ने बुर्का पहनकर वोटिंग करने पर रोक की मांग की थी। इसके बाद रविवा रात पप्पू यादव (पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार) गिरफ्तार लोगों के घर उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे।
पप्पू यादव ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के साथ आतंकवादियों जैसा सलूक हो रहा है। पूरे गांव के लोग पुलिस के हरकत से दहशत में है। पुलिस को चाहिए कि न्याय संगत कार्रवाई करे। जबरन आधी रात में गिरफ्तार करना न्याय संगत नहीं है।
पप्पू यादव ने अली अशरफ फातमी (राजद उम्मीदवारों) पर भी ज़ुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इनका मक़सद सिर्फ़ मुस्लिमों का वोट लेना मकसद है। इन लोगों के दुःख में शरीक नहीं होना बहुत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोट बैंक से ही राजद को मतलब है।
मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से राजद की टिकट पर चुनावी दांव खेलने वाले अली अशरफ फातमी पीड़ित परिवार से एक बार भी मिलने नहीं पहुंचे। जिस तरह से राजद के बड़े नेता छपरा नहीं गए, वैसे ही यहां भी नहीं आए।
तेजस्वी पर तंज़ भरे लहज़े में कहा कि कम से कम यहां भी एक बार हेलीकॉप्टर उतार देते तो लोगों को लगता की उनके साथ कोई खड़ा है।वहीं पप्पू यादव ने भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि डर का जो माहौल बनाया गया है, वो चलने वाला नहीं है।
पप्पू यादव ने कहा कि ज़रूरत पड़ने पर मैं खुद गांव में ही बैठ जाऊंगा। आपको अगर ताकत और औकात है तो आकर लड़ लीजिए। सत्ता का हनक मत दिखाएं। इस तरह का ज़ुल्म बंद करवाएं। लोगों के ऊपर हो रही तानाशाही बंद करिए।












Click it and Unblock the Notifications