Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Nikay Chunav Result: मधुबनी के पहले मेयर बने अरुण राय, जानें कहां-किसने मारी बाजी

Bihar Nikay Chunav 2023 Result: बिहार के 31 जिलों में बीते 9 जून को संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव व उपचुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से 58 केंद्रों पर जारी है। अरुण राय मधुबनी से पहले मेयर बन गए हैं।

बिहार में सभी 31 नगर निकायों के लिए मतगणना लगातार जारी है। कई सीटों पर हार- जीत का परिणाम सामने आ गया है। बता दें कि बिहार के 58 नगरपालिकाओं के लिए 31 शहरी स्थानीय निकायों में वार्ड पार्षद, डिप्टी मेयर और मेयर के 806 पदों के लिए 9 जून को 1,673 केंद्रों पर मतदान हुआ था। उसके बाद आज 11 जून को परिणाम जारी किया जा रहा है। चलिए जानते हैं कहां किसने मारी बाजी? किसे मिली हार और किसे मिली जीत?

मधुबनी के पहले मेयर बने अरुण राय, डिप्टी मेयर की भी घोषणा
नवगठित मधुबनी नगर निगम में अरुण राय (Arun Rai) पहले मेयर और अमानुल्लाह खान पहले डिप्टी मेयर बने हैं। बता दें कि रविवार को आरके कॉलेज में मतगणना हो रही थी। शाम 4 बजे के आसपास दोनों उम्मीदवार के विजय की घोषणा कर दी गई। अरुण राय के प्रतिद्वंदी असलम अंसारी थे जो लगातार पिछड़ते जा रहे थे। शुरुआती दौर में थोड़ी टक्कर देखने को मिली थी लेकिन बाद में अरुण राय ने बाजी मार ली। नगर निगम मधुबनी में वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 45 तक की गिनती पूरी हो गई। इसमें अरुण राय (Arun Rai) को 22,586 मत मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर असलम अंसारी को 13,699 मत मिले हैं। गुणानंद यादव 9089 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Bihar Nikay Chunav Result 2023

पटना मेयर की बहू श्वेता बनी वार्ड पार्षद
पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 58 से महापौर सीता साहू की बहू श्वेता कुमारी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने प्रतिद्वंदी पूजा कुमारी को 1602 वोटों से हरा दिया है। श्वेता कुमारी को 6103 वोट और पूजा को 4501 मत प्राप्त हुए।

समस्तीपुर के ताजपुर से पूनम देवी विजयी (Tajpur Deputy Chairman)
समस्तीपुर के ताजपुर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद के पद पर पूनम देवी को जीत हासिल हुई है। चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी आमने-सामने थे लेकिन पूनम देवी ने बाजी मार ली। पूनम देवी ने अपने प्रतिद्वंदी साहिना खातून को 3256 मत से पराजित किया है। पूनम देवी को कुल 6311 वोट प्राप्त हुआ। वहीं, साहिना खातून को 3055 वोट मिले।

झंझारपुर में बबीता शर्मा मुख्य पार्षद बनीं (Jhanjharpur Mukhya Parshad)
झंझारपुर नगर परिषद चुनाव में बबीता शर्मा 4405 वोट लाकर मुख्य पार्षद बनीं। वहीं दूसरे स्थान पर प्रियंका कामत रहीं जिन्हें 4389 वोट मिले। यानी कहा जाए तो बबीता शर्मा और प्रियंका कामत के बीच जबरदस्त टक्कर रही। पूनम देवी (3158 वोट) तीसरे स्थान पर रहीं वहीं सिमा मिश्रा (1797 वोट) ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

हथुआ नगर पंचायत से किरण देवी बनी मुख्य पार्षद
गोपालगंज के नवगठित हथुआ नगर पंचायत के लिए मुख्य पार्षद पद पर किरण कुमारी ने विजय हासिल की है। किरण कुमारी को 5073 मत हासिल हुआ है। प्रतिद्वंदी रूकिया बेगम को 2676 वोट मिले। वहीं, उप मुख्य पार्षद पद पर ममता देवी ने 4578 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है। प्रतिद्वंदी इसमत जहां को 4208 वोट मिले।

किशनगंज की पहली मुख्य पार्षद बनी फौजिया तरन्नुम
किशनगंज के नवगठित पौआखाली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर फौजिया तरन्नुम ने जीत हासिल की है। 3312 वोट हासिल कर वह पौआखाली नगर परिषद की पहली मुख्य पार्षद बनी है। वहीं पौआखाली नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद पद पर नोसेबा ने कब्जा जमाया है।

झाझा नगर परिषद चुनाव परिणाम
जमुई ज़िला के झाझा नगर परिषद में मुख्य पार्षद की पद पर संजय कुमार यादव ने क़ब्ज़ा जमाया, वहीं उपाध्यक्ष बिपिन कुमार ने जीत हासिल की है।

मुज़फ्फरपुर निकाय चुनाव परिणाम
मुज़फ्फरपुर निकाय चुनाव परिणाम: मोतीपुर नगर परिषद के सभापति पद पर राघवेंद्र राघव ने क़ब्ज़ा जमाया। वहीं उप सभापति पद पर मनीष कुमार निर्वाचित हुए। कांटी नगर परिषद में सभापति के पद से दिलीप कुमार ने जीत दर्ज की और उप सभापति पद से अजय कुमार गुप्ता ने अपना परचम लहराया है। बरूराज नगर पंचायत में हुए उप चुनाव में पार्षद पद से इरफान रिजवी ने जीत दर्ज की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+