मधुबनीः पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस कर रही है जांच, 8 आरोपित गिरफ्तार
मधुबनी। बिहार के दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार ने बीते शुक्रवार की शाम को मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में बीते 29 मार्च को हुए हत्याकांड की छानबीन की। आईजी ने मतकों के परिजनों से मुलाकात कर कई सारी जानकारी ली। आईजी ने कहा कि ये मामला जाति का नहीं बल्कि दो गुटों के आपसी रंजिश का है। पुलिस को जो भी सबूत मिले हैं उसके आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस हत्याकांड में निर्दोष लोगों को नहीं फंसाया जाएगा। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांड के मुख्य आरोपित जल्द ही गिरफ्तार होंगे। आईटी सेल का पूरा सहयोग आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए लिया जा रहा है। आरोपितों को सजा दिलाने के लिए चार्जशीट के लिए पुलिस के द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
वहीं जिले के एसपी ने 29 मार्च को 5 लोगों की हत्या की गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस जघन्य हत्याकांड में बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर पद पर तैनात जवान की भी हत्या कर दी गई, जो होली के मौके पर छुट्टी लेकर घर लौटा था। एसपी ने बताया कि 10 से 12 लोगों को आरोपित बनाया गया है, जिसमें से 8 पकड़े गए हैं। वहीं मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications