बिहारः चुनाव में बसपा से गठबंधन होने पर रालोसपा से अलग हुए माधव आनंद फिर पार्टी में लौटे

Madhav Anand join RLSP पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ( Rashtriya Lok Samta Party ) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के पद पर माधव आनंद ( Madhav Anand ) फिर से लौट आए हैं। यह अहम जानकारी खुद माधव आनंद ने ट्वीट कर दी है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Election ) के दौरान माधव आनंद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

madhav anand join rlsp after meeting with upendra kushwaha

हालांकि पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ( president updendra kushwaha ) ने उस वक्त माधव आनंद के इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया था। उस वक्त बसपा ( bsp ) के साथ गठबंधन हो जाने पर माधव आनंद ने अपने-आप को पार्टी से अलग करने का फैसला लिया था। लेकिन अब रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के साथ हुई मुलाकात के बाद उन्होंने पार्टी के साथ होने का फैसला किया है।

सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव के वक्त पार्टी की तरफ से एनडीए से बातचीत का मोर्चा महासचिव आनंद ने संभाला था। लेकिन उस वक्त एनडीए से बात नहीं बन पाई और बीएसपी के साथ जाने के कुशवाहा के फैसले के बाद माधव आनंद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं माधव आनंद ने कहा कि निजी और पारिवारिक कारणों की वजह से पिछले डेढ़ महीने से सक्रिय राजनीति से खुद को अलग कर लिया था। लेकिन रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के आदेशानुसार में फिर से पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के तौर पर सक्रिय राजनीति में लौट आया हूं।

हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार के साथ नजदीकी की चर्चा फिर से बढ़ गई है। पिछले दिनों नीतीश कुमार के साथ उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात हुई थी। वहीं कुछ दिन पूर्व बिहार सदन में तेजस्वी यादव के व्यक्तिगत हमले का विरोध करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार मेरे बड़े भाई हैं। अगर उन पर इस तरह से कोई बोलेगा तो उपेंद्र कुशवाहा चुप नहीं बैठेगा। तेजस्वी का बयान बर्दाश्त करने लायक नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के सम्मानित नेता हैं और वरिष्ठ हैं। उनके प्रति इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+