Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार के सीतामढ़ी में सीता मंदिर का शिलान्यास आज, अमित शाह और नीतीश कुमार रखेंगे आधारशिला

Maa Janaki Temple Punaura Dham Sitamarhi: मिथिला एक बार फिर आस्था, संस्कृति और गौरव के उत्सव में रंग गई है। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद, मां जानकी की जन्मभूमि पुनौरा धाम (सीतामढ़ी) में राम जन्मभूमि की तर्ज पर एक भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण का सपना अब साकार होने जा रहा है।

आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ देशभर से आए सैकड़ों साधु-संत शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे। इस ऐतिहासिक भूमिपूजन को लेकर मिथिलांचल में धार्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक उत्साह चरम पर है।

भाजपा कार्यकर्ता और नेता इस आयोजन को जन-जन का पर्व बनाने में जुटे हैं। चावल, पीला अक्षत और तुलसीदल घर-घर बांटकर सनातनी परंपरा के अनुसार लोगों को आमंत्रित किया गया है। इधर, केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री गांव-गांव घूमकर आयोजन को भव्य रूप बनाने में लगे हैं। प्रचार रथ यात्रा, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ता बैठकें और धार्मिक पूजन के जरिए यह कार्यक्रम एक सांस्कृतिक जागरण का रूप ले चुका है।

Maa Janaki Temple Punaura Dham Sitamarhi

चावल, पीला अक्षत और तुलसीदल से जन-जन को आमंत्रण

मां सीता की जन्मभूमि पुनौरा धाम (सीतामढ़ी) में 8 अगस्त को होने वाले भव्य शिलान्यास और भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जन-जन को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। जिला अध्यक्ष, स्थानीय भाजपा विधायक, सांसद, महिला मोर्चा और अन्य पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। परंपरा के अनुरूप लोगों के घर चावल, पीला अक्षत और तुलसीदल पहुंचाए गए हैं, जिसे आमंत्रण का शुभ प्रतीक माना जाता है।

भाजपा के नेताओं का कहना है कि मां जानकी के इस भव्य मंदिर का शिलान्यास केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह मिथिला की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का उत्सव है। इसको लेकर गांव-गांव में राम-जानकी के भजन-कीर्तन, प्रचार रथ यात्राएं और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए हैं। पूरे जिले में धार्मिक माहौल है।

ये भी पढ़ें बिहार के Sitamarhi में बनेगा भव्य जानकी मंदिर, नीतीश कुमार ने शेयर की पहली झलक! देखें प्रस्तावित डिज़ाइन

बीजेपी नेताओं की टीम जुटी जनसंपर्क में

मां जानकी मंदिर के भव्य शिलान्यास समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए केंद्र और राज्य के शीर्ष नेता पूरी तरह सक्रिय हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, लोकसभा सांसद डॉ. संजय जयसवाल, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शिलान्यास कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।


बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी जयसवाल, ज़िला अध्यक्ष मनीष गुप्ता, और सीतामढ़ी के विधायक सहित हज़ारों कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर आमजन से संवाद कर रहे हैं। आमंत्रण का माध्यम बना है धार्मिक प्रतीक पीला अक्षत, तुलसीदल और चावल, जिसे देकर श्रद्धालुओं को इस पावन अवसर का हिस्सा बनने का आग्रह किया जा रहा है।


इसी कड़ी में शिलान्यास प्रचार रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह रथ जिले के प्रत्येक गांव और कस्बे में जाकर मां जानकी मंदिर शिलान्यास समारोह के महत्व का संदेश देगा, लोगों को जोड़ने और आयोजन को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेगा।

CM नीतीश ने लिया तैयारियों का जायजा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 जुलाई को सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 8 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यवस्था अधूरी न रह जाए। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा प्रबंधन और यातायात व्यवस्था समेत सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की और ज़मीनी तैयारियों की जानकारी ली।


उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्यक्रम के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं, साधु-संतों और विशिष्ट अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार पुनौरा धाम के समग्र विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसे राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में यह भूमिपूजन एक ऐतिहासिक शुरुआत होगी।

882 करोड़ रुपये से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर

मां जानकी के भव्य मंदिर और उससे जुड़े समग्र विकास कार्यों के लिए बिहार सरकार की कैबिनेट ने ₹882.87 करोड़ की भारी-भरकम योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह केवल एक मंदिर निर्माण की योजना नहीं, बल्कि पूरे जानकी जन्मभूमि क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह मंदिर श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या की तर्ज पर निर्मित किया जाएगा।

क्या-क्या होगा इस परियोजना में

  • मां जानकी के भव्य मंदिर के अलावा,
  • धार्मिक यात्री सुविधाएं जैसे धर्मशाला, यज्ञशाला, संग्रहालय और ध्यान केंद्र,
  • सड़क और बिजली जैसी आधारभूत संरचना का विस्तार,
  • हरित क्षेत्र और सौंदर्यीकरण के व्यापक प्रावधान किए गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+