LS Counting Day: मतगणना की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, संबंधित पदाधिकारियों को दी गई ये ज़िम्मेदारी
LS Counting Day: जिला निर्वाचन पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने गया कॉलेज पहुंचे। लोकसभा आम निर्वाचन के लिए बनाए गए मतगणना सेंटर का निरीक्षण किया। वहीं संबंधित वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में मतगणना की तैयारियां और संबंधित पदाधिकारियों को दायित्व दिया। आपको बता दें कि 4 जून को गया संसदीय क्षेत्र के 6 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना होगी। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि गया कॉलेज के गेट पर ही पर्याप्त साइनेज की व्यवस्था करवाए।

एंट्री के दौरान ही मतगणना में आने वाले विभिन्न पदाधिकारी, कर्मियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों को किस जगह पर क्या-क्या सुविधा है, किस विधानसभा का कहां पर मतगणना कार्य हो रहा है इत्यादि की पूरी जानकारी मिल साइनेज से मिल सके सके।
अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतगणना के दिन सुधा डेयरी का टैंकर (जिसमें पानी पूरी तरह ठंडा रहता है) संबंधित पानी टैंकर की व्यवस्था करवाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा phed के अभियंता को निर्देश दिया कि पानी टैंकर एवं पर्याप्त अस्थाई टॉयलेट की व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखें।
इसके अलावा बैठक में बताया गया कि गया कॉलेज में स्थाई तौर पर 5 से 6 प्वाइंट्स पर टॉयलेट की व्यवस्था पहले से है, जहां मतगणना में लगने वाले कर्मी/ पदाधिकारी उसका उपयोग कर सकते हैं। वहीं गया कॉलेज में बनने वाले कंट्रोल रूम को पूरी तरह एक्टिव रखने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम को दुरुस्त रखना होगा, जिससे समेकित रूप से लोगों को राउंड वार मतगणना की जानकारी मिल सके। मतगणना कार्य में लगने वाले जो भी लॉजिस्टिक हैं उसकी पूरी तरह आकलन कर 3 जून तक पूरा अरेंजमेंट कर आपूर्ति रखना सुनिश्चित करेंगे।
आईटी मैनेजर एवं nic के पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि मतगणना हॉल में इंटरनेट की व्यवस्था एवं विभिन्न प्लग की व्यवस्था आकलन कर उसे अपने देखरेख में लगवाना सुनिश्चित करें। Evm काउंटिंग एवं Evm सीलिंग के दौरान विभिन्न संख्या में लगने वाले मजदूर का आकलन कर शिफ्टवार मजदूर की व्यवस्था सुनिश्चित रखें।
सभी पदाधिकारी को बताया कि मतगणना केंद्र के 100 मीटर की परिधि में किसी भी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था चिन्हित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी सदर को दिया गया है।
सभी चुनाव में लगने वाले कर्मी एवं पदाधिकारी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहनों को पड़ाव करें। गया कॉलेज खेल परिषर में वाहनों का पड़ाव के लिये पार्किंग बनाया गया है। इसके अतिरिक्त दो पहिया वाहनों के लिये गेवाल बीघा मोड़ स्थित पुराना संवाद सदन समिति के भवन के बाहर खाली पड़े भूखंड में वाहनों का पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
नगर निगम के उपस्थित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि साफ सफाई की पूरी व्यवस्था रखें। हर विधानसभा वार बड़े-बड़े आकार के तीन-तीन डस्टबिन रखें। इसके अलावा पर्याप्त सफाई कर्मी को भी उपलब्ध रखें ताकि डस्टबिन में कचरा भरने पर उसे तुरंत खाली कराया जा सके।
डीएम ने बताया कि हर हाल में सुबह 08 बजे से मतों की गणना शुरू हो जाएगी। गया कॉलेज गेट पर ही मोबाइल कलेक्ट कराने की व्यवस्था कराए, अछे से जमा एव वितरण की व्यवस्था रहे। बैठक में सभी 06 विधानसभा से सहायक निर्वाची पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications