PICs: लड़की भगाकर लाए लड़के ने अपने घर के बाहर दिया धरना, तब हुई शादी
लड़के के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। जिसे देखते हुए लड़का-लड़की दोनों घर के बाहर धरने पर बैठ गए। तब पुलिस की सुलाह पर दोनों की सुबह शादी कराई गई।
पटना। गांव में तब हो-हल्ला शुरू हुआ जब एक लड़की, लड़के संग उसके घर के बाहर धरने पर बैठ गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। वहीं लड़के के परिवार वाले उसे अपने घर की बहू बनाने को तैयार नहीं थे। लगभग 24 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा पुलिस और गांव वालों के सहयोग से शांत हुआ। जिसके बाद दोनों की शादी करा दी गई। इस शादी को देखने के लिए गांव के सैंकड़ों लोग वहां उपस्थित थे और सभी इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। कोई लड़की के चरित्र पर सवाल उठा रहा था तो कोई लड़के के चरित्र पर।

ऐसा कहा जा रहा है कि कई बार इन दोनों को आपत्तिजनक हालात में गांव के लोगों ने पकड़ा था लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़े हुए थे। इसी को देखते हुए लड़का रविवार रात लड़की को अपने साथ भगा लाया और शादी की बात करने लगा। लेकिन लड़के के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। जिसे देखते हुए लड़का-लड़की दोनों घर के बाहर धरने पर बैठ गए। फिर आसपास के गांव वालों ने हस्तक्षेप किया और 24 घंटे बाद दोनों की शादी करा दी गई।

जानकारी के मुताबिक मामला नवादा जिले के अकबरपुर, बलिया बुजुर्ग पंचायत के अलकडीहा गांव का है। जहां के रहने वाले यमुना राम का बेटा राहुल कुमार परोड़ी गांव के रहने वाले अमीरक राम की पुत्री शोभा कुमारी को शादी की बात करते हुए अपने घर ले आया और परिवार वालों को उसके साथ शादी करने की बात बताई लेकिन परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। जिसके बाद दोनों में जमकर हंगामा हुआ और लड़का घर वालों से बगावत कर अपने ही घर के बाहर लड़की के साथ धरने पर बैठ गया।

रात भर घर के बाहर धरने पर बैठे लड़का-लड़की को जब सुबह गांव वालों ने देखा तो उसे देखने के लिए सैकड़ों लोग वहां पहुंचे और दोनों की शादी कराने की बात कही लेकिन लड़के के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे। फिर मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर वालों को दोनों की शादी के लिए राजी होने को कहा और ऐसा नहीं करने पर परिवार वालों को जेल भेजने का डर दिखाया। तब जाकर लड़के के परिवार वाले शादी के लिए तैयार हुए और 24 घंटे से चल रहा दोनों प्रेमी जोड़ों का हाईवोल्टेज ड्रामा शांत हुआ। लड़के के परिवार वालों के द्वारा हामी भरने के बाद दोनों को पड़ोस के शिवमंदिर में ले जाया गया। जहां सात फेरे लेते हुए दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी करा दी गई। तो इन दोनों की शादी देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ शिव मंदिर के पास लगी रही।












Click it and Unblock the Notifications