संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर गया प्रेमी, फिर थाने में ऐसे हुई दोनों की शादी...
लड़की ने पहले अपने प्रेमी को समझाने का काम किया लेकिन जब वो नहीं माना तो वो थाने पहुंची और अपने साथ हुए शारीरिक शोषण के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया।
पटना। पड़ोस की लड़की को अपने प्यार के झांसे में फंसाकर शादी की बात करने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए वो उसे घर से लेकर फरार हो गया। फिर 7 दिनों तक उसके साथ मौज मस्ती करने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। लड़का शादी के लिए 5 लाख रुपए की मांग कर रहा था तो लड़की पैसे देने में असमर्थ थी। जब लड़के द्वारा उसके साथ शादी करने और रखने से इनकार करने की बात कही गई तो लड़की अपने आप को ठगा महसूस करते हुए थाने पहुंची और अपने साथ हुए शारीरिक शोषण और शादी के झूठे वादे की कहानी बताई। जिसके बाद लड़के को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां पूछताछ के बाद लड़का शादी के लिए तैयार हो गया जिसे पड़ोस के ही मंदिर में शादी करा दी गई।

जानकारी के मुताबिक मामला राजधानी पटना के गौरीचक महजानी गांव का है। जहां की रहने वाली पूजा और मनीष को एक दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों आस-पास में ही रहते थे। देखते-देखते दोनों में प्यार का इजहार हुआ और हमेशा साथ रहने के लिए घर से भागकर शहर चली गई। जहां 7 दिनों तक वो अपने प्रेमी के साथ जमकर मौज मस्ती करती। लेकिन पूजा की जुबान उस वक्त बंद हो गई जब प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। शादी करने के लिए मनीष उससे 5 लाख रुपए मांग रहा था। लड़की ने पहले अपने प्रेमी को समझाने का काम किया लेकिन जब वो नहीं माना तो वो थाने पहुंची और अपने साथ हुए शारीरिक शोषण के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद वो शादी के लिए तैयार हो गया। फिर पुलिस वाले ने दोनों के घर वालों को थाने पर बुलाया और गांव वालों की मर्जी से दोनों की शादी थाने के बगल में स्थित दुर्गा मंदिर में करा दी गई।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महदीपुर के रहने वाली मनीष और पूजा पिछले कई महीनों से एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। इसी वजह से आज से कुछ दिन पहले वो घर छोड़कर फरार हो गए थे। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर लड़की का पता लगा ही रही थी कि लड़की थाने पहुंची और अपने साथ हुए शारीरिक शोषण की बात बताई। जिसके बाद मनीष को गिरफ्तार किया गया और दोनों की शादी करा दी गई।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications