मौसेरा भाई बनकर प्रेमिका के ससुराल पहुंचा प्रेमी, रात के 2 बजे भगा ले गया, फिर आया कहानी में Twist

Love story युवती के घर वालो ने जब उसकी शादी दूसरे लड़के से करवा दी तो वह अपने ससुराल चली गई। शादी के कुछ दिन बाद लड़की का प्रेमी खुद को मौसेरा भाई बताकर युवती के ससुराल पहुंचा। रात के 2 बजे प्रेमिका को लेकर फरार हो गया।

Love Story: बिहार में प्रेम-प्रसंग मामले में विवाह की कई खबरें देखने को मिलती हैं। जबरन शादी रचाने और पकड़ौआ विवाह की भी खबरें सामने आते रहती हैं। लेकिन आज हम आपको 'अजब प्रेम की गजब कहानी' बताने जा रहे हैं। जिसे पढ़कर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल बिहार के नांलदा ज़िले की रहने वाली एख युवती ने भाग कर प्रेमी के साथ शादी रचा ली थी। उसके बाद लड़की के घर वालों ने गांव में बेइज्जती नहीं हो इसलिए लड़की पर दबाव बना कर दूसरे लड़के से विवाह रचा दी। इतने में ही ड्रामा खत्म नहीं हुआ कहानी में आगे और ट्विस्ट बाकी है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला।

Recommended Video

    मौसेरा भाई बनकर प्रेमिका के ससुराल पहुंचा प्रेमी, रात के 2 बजे भगा ले गया, फिर आया कहानी में Twist
    मौसेरा भाई बनकर प्रेमिका के ससुराल पंहुचा प्रेमी

    मौसेरा भाई बनकर प्रेमिका के ससुराल पंहुचा प्रेमी

    युवती के घर वालो ने जब उसकी शादी दूसरे लड़के से करवा दी तो वह अपने ससुराल चली गई। शादी के कुछ दिन बाद लड़की का प्रेमी खुद को मौसेरा भाई बताकर युवती के ससुराल पहुंचा। रात के 2 बजे प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। यह पूरा मामला नालंदा थाना क्षेत्र के ककैला गांव निवासी निरंजन कुमार (पीड़ित पति) ने 28 जुलाई को थाना में मामा दर्ज करवाया था। नालंदा थाना में उसने लिखित आवेदन में कहा था कि बहला फुसला कर उसकी पत्नी डॉली कुमारी को एक युवक लेकर भाग गया है।

    नागरनौसा से किया लड़की को बरामद

    नागरनौसा से किया लड़की को बरामद

    निरंजन कुमार (पीड़ित पति) की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की को उसके प्रेमी के घर से बरामद किया। नागरनौसा स्थित प्रेमी के घर से जब लड़की को पुलिस लेकर आई तो उसवे कहा कि बचपन से दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बालिंग होने के बाद घर से भागकर दोनों ने शादी की थी। लेकिन घर वालों ने जबरन दूसरे लड़का से शादी करवा दी। वहीं महिला को एक बच्ची भी है। जिसे वह प्रेमी जितेंद्र कुमार (पहला पति) का बता रही है।

    निरंजन ने झूठा मामला दर्ज कराया- युवती

    निरंजन ने झूठा मामला दर्ज कराया- युवती

    पीड़ित पति निरंजन का कहना है कि वह बच्ची उसकी है। बहरहाल पुलिस ने महिला का कोर्ट में बयान कराया। जहां लड़की ने कहा कि वह लड़का जितेंद्र उसका प्रेमी नहीं पहला पति है। अपनी मर्जी से लड़की ने उससे शादी की थी और उसका बच्चा भी पेट में था। मगर परिवार वालों ने जबरन निरंजन से शादी करवा दी। इसी वजह से वह अपने पति जितेंद्र के साथ उसके परिवार के यहां रह रही थी। निरंजन ( पीड़ित पति) ने झूठा मामला दर्ज कराया है। डॉली के बयान के बाद कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया की लड़की को सुरक्षित जितेंद्र (पहले पति) के पास पहुंचा दिया जाए। जिसके बाद लड़की को उसके पहले पती के पास पहुंचा दिया गया।

    ये भी पढ़ें: Bihar News: ग्रामीणों ने जबरदस्ती करवा दी युवक की शादी, सुबह होते ही फरार हुआ आर्मी जवान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+