'मॉल में मुलाक़ात, प्रेम विवाह, हंसती खेलती ज़िंदगी, तीसरे की एंट्री', और तबाह हो गया महिला सिपाही का परिवार

Bhagalpur Mahila Sipahi Hatya Samachar: बिहार के भागलपुर ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है, जहां 5 लोगों की संदिग्ध मौत मामले से पूरे ज़िले में हड़कंप मचा हुआ है। मॉल में प्यार और फिर शादी, तीसरे व्यक्ति की एंट्री ने बर्बाद कर दी गई ज़िंदगी। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

भागलपुर पुलिस लाइन क्वार्टर में एक महिला सिपाही और उसके परिवार के 4 सदस्यों की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी (डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, डीएसपी लाइन सहित दर्जनों पुलिसकर्मी) मौका ए वारदात पर पहुंचे।

Bhagalpur Mahila Sipahi Hatya Samachar

घटनास्थल पर जाने से पुलिस ने सभी को रोक दिया है, यहां तक कि पुलिस लाइन में दाखिल होने वाले सभी दरवाजों को भी सील कर दिया गया था। जांच के क्रम में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, इसमें महिला सिपाही के पति ने खूनी खेल की बात कबूल की है।

वहीं स्थानीय लोगों में यह चर्चा है कि महिला सिपाही के पति ने अपने दो बच्चों, पत्नी और मां की हत्या की और खुद फंदे से झूल गया। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि पहले नीतू ने अपने बच्चे और सास को मौत के घाट उतारा, इसके बाद युवक ने उसकी हत्या की और खुद फंदे से लटक गया। बहरहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

महिला सिपाही नीतू, दो बच्चे और नीतू की सास की लाश को देख कर ऐसा लग रहा है, जैसे किसी ने तेज़धार हथियार से सभी का गला रेत दिया है। मृतक महिला सिपाही के बारे मे पता चला कि नीतू कुमारी 2015 बैच की सिपाही थी। कई दिनों से पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। सोमवार शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

भागलपुर डीआइजी विवेकानंद ने कहा कि इस परिवार का झगड़ा घर की चार दीवारी से बाहर सड़कों तक पहुंच जाता था। मौक़े से बरामद सुसाइड के मुताबिक पति ने पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाया है। पंकज और नीतू ने प्रेम विवाह किया था, मिली जानकारी के मुताबिक दोनों एक मॉल में कार्यरत थे।

मॉल में काम करने के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई थी। नीतू ने कांस्टेबल की परीक्षा में कामयाबी हासिल की, इसके बाद ट्रेनिंग के लिए गई। ट्रेनिंग मुकम्मल होने के बाद उसने पंकज से प्रेम विवाह किया। नीतू की पोस्टिंग पहले नवगछिया में हुई, साल 2022 में भागलपुर ट्रासफर हुआ।

पंकज और नीतू के दो बच्चे थे, शिवांश (शीबू) साढ़े चार साल का था, वहीं बेटी श्रेया साढ़े तीन साल की थी। सूत्रों की मानें तो पंकज (नीतू के पति) ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी ने गला रेतकर बच्चे और सास की हत्या कर दी। इसके बाद पंकज ने ईंट से कूचा और चाकू मारकर नीतू की हत्या कर दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो किसी प्रकार का शोर नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह दुध वाला आया तब जाकर इस वारदात का लोगों को पता चला। महिला सिपाही नीतू बक्सर की रहने वाली थी और पंकज आरा का निवासी था। अब पूरा परिवार की इस दुनिया में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+