Love Affair: Circus दिखाने के दौरान परवान चढ़ा इश्क, प्रेमिका से मिलने पंहुचा प्रेमी,ग्रामीणों ने उठाया ये कदम

Love Affair: बिहार में प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आते रहते हैं, ताजा मामला जहानाबाद का है, जहां प्रेमिका से मिलने गया से प्रेमी पहुंचा था। वह अपनी प्रेमिक से मिल ही रहा था कि ग्रामीणों ने देख लिया।

Love Affair News Of Gaya Guy And jehanabad Girl Marriage In Vishnu Temple


Love Affair: बिहार के जहानाबाद जिले से प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों शादी करवा दी। मिली जानकारी के मुताबिक चिकसौरा गांव (शकुराबाद थाना क्षेत्र) में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। युवक को प्रेमिका के साथ घूमते ग्रामीणों ने देख लिया, जिसके बाद प्रेमी भागने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा और प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। इस दौरान गांव की मुखिया गिनी देवी और पंचायत के सरपंच सुभम कुमार मौजूद रहे।

प्रेमी जोड़े ने रचाई मंदिर में शादी

प्रेमी जोड़े ने रचाई मंदिर में शादी

पंचायत प्रतिनिधि की मौजूदगी में ग्रामीणों ने बिकास कुमार और गुड़िया कुमारी की हिंदू रीति रिवाज से शादी करवा दी। गया जिला के पंचानपुर (टेकारी प्रखंड) निवासी विकास कुमार और जहानाबाद जिला के चिक्सौरा गांव (रतनी प्रखंड) की रहने वाली गुड़िया कुमारी की विष्णु भगवान के मंदिर में शादी करवाई गई। प्रेमी जोड़े ने मंदिर में सात फेरे लिए और सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाई।

सर्कस दिखाते-दिखाते हुई युवती से दोस्ती

सर्कस दिखाते-दिखाते हुई युवती से दोस्ती

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से दोनों के बीच प्रेम प्रेसंग प्रसंग चल रहा था। विकास कुमार (प्रेमी) की मानें तो वह सर्कस में काम करने के लिए मेहदीपुर आया था। सर्कस दिखाते दिखाते उसकी दोस्ती गुड़िया से हो गई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों का इश्क ऐसा परवान चढ़ा की दोनों ने साथ जीने और मरने का फैसला लिया। दोनों के बीच बातचीत होते हुए पंद्रह दिन गुज़र गए। इसके बाद प्रेमी विकास कुमार पंचानपुर गांव (गया) से अपनी प्रेमिका से मिलने के चिकसौरा गांव (जहानाबाद) पहुंच गया।

सर्कस दिखाने के दौरान हुई आखें चार

सर्कस दिखाने के दौरान हुई आखें चार

प्रेमिका से मिलने जब विकास कुमार पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे देख लिया, स्थानीय लोगों के देखते ही प्रेमी बिकास कुमार भागने लगा। गांव के लोगों ने मिलकर उसे पकड़ा और विष्णु मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। इस दौरान गांव के सैंकड़ो लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया। इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में तेज़ है कि सर्कस दिखाने के दौरान आंखें चार हुई और 15 दिन में ही प्रेमी जोड़े की शादी हो गई।

ये भी पढ़ें: 3 बच्चों के साथ पत्नी लापता, पति ने जताई प्रेमी संग भागने की आशंका, इस बहाने निकली थी घर से बाहर

Recommended Video

    लड़की से शादी करने लड़की पहुंची कोर्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+