Bihar News: ट्रेन की बोगी लादकर जा रही थी लॉरी, चालक ने खोया नियंत्रण, सहम गए लोग
Bihar News: बिहार में अजब-गजब नज़ारा आये दिन देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों जहाज़ के आकार का बना कंटेनर ओवरब्रिज के नीच फंस गया था। जिसे देख लोग भी हैरान हो रहे थे कि जहाज़ को भीड़-भाड़ वाले इलाके से क्यों ले जाया जा रहा है। इस बार लोग ट्रक पर ट्रेन की बोगी देखकर हैरान हो गए। आइए जानते हैं पूरा मामला किया है।
ट्रक पर ट्रेन की बोगी लदी हुई थी, अचानक सड़क पर उतर गयी। यह नज़ारा देखने के बाद लोग सहम गए। दरअसल भागलपुर ज़िले में माल लोड करने वाले ट्रक पर ट्रेन की बोगी को लादकर स्टेशन पर मंगवाया गया था। लोहिया पुल के पास रविवार की सुबह स्टेशन के करीब चालक का नियंत्रण खो गया।

पुल से नीचे उतरने के क्रम में मोड़ते वक्त ट्रक अनियंत्रित हो गई, इसके बाद लोहिया पुल की रेलिंग टूट गई और ट्रक आगे निकल गई। आनन-फानन में लोग वहां से हटे कहीं कोई दुर्घटना नहीं हो जाए। गनीमत रही कि जान माल की हानि नहीं हुई।
आपको बता दें कि रेल रेस्टोरेंट बनाने के लिए ट्रेन की बोगी को मंगवाया गया था। इसलिए यार्ड से लेकर बोगी को स्टेशन परिसर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान भागलपुर के लोहिया पुल पर बोगी ले जा रही ट्रक अनियंत्रित हो गईष गनिमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों ने कहा कि जब बॉगी से पुल की रेलिंग को टूटी तो लोग सहम गए। आनन फानन में किनारे हटे कहीं कोई हादसा ना हो जाए। लेकिन जान माल की हानि नहीं हुई। रोड पर ट्रेन की बोगी देखकर हर कोई हैरान था।












Click it and Unblock the Notifications