बिहार: बदमाशों ने पेट्रोल पंप को लूटा, CCTV भी उखाड़ कर ले गए साथ

अररिया। बिहार के अररिया में बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाया है। बदमाशों ने पंप के कर्मचारियों से करीब पांच लाख रुपए लूट लिए। कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

loote petrol pump in Araria

घटना अररिया के फारबिसगंज के जुम्मन चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप की है। गुरुवार की देर रात दो बाइक सवार तीन लोग पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर आए। पेट्रोल डलवाने के बाद जब कर्मचारी ने पैसे मांगे तो बदमाशों ने कहा कार्ड से पेमेंट करने के लिए कहा। जिसके बाद पेमेंट करने के लिए बदमाश ऑफिस में घुस गए और हथियारों के बल पर आतंकित कर बदमाशों ने पंप में लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पंप के मैनेजर श्यामला की माने तो बदमाशों ने पंप में लगे सीसीटीवी को तोड़ दिया और कर्मचारियों के साथ मार पिटाई भी की। बदमाशों ने पंप में रखा करीब 5 लाख रुपया लूट लिया और फरार हो गए।

loote petrol pump in Araria

बदमाशों के भागने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद फारबिसगंज एसडीपीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे और पंप पर मौजूद स्टाफ से घटना की जानकारी ली। घटना के बाद पुलिस पूरे जिले की नाका-बंदी कर दी। पुलिस की माने तो बदमाशों ने सीसीटीवी को तोड़ दिया, जिस वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+