पटना-कोलकाता एक्सप्रेस में यात्रियों को लूटा, मारा-पीटा और खिड़कियों के तोड़े शीशे

पटना। बिहार में बुधवार की देर रात एक बार फिर अपराधियों का कहर एक्सप्रेस ट्रेन पर टूटा। अपराधियों ने हथियार के दम पर ट्रेन में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, यात्रियों से मारपीट भी की और आसानी से फरार हो गए। जिस वक्त ट्रेन में तांडव मचाया जा रहा था उस वक्त वहां कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी गई। यात्रियों की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करना शुरू कर दिया।

Loot in Patna Kolkata Express in Bihar

मिली जानकारी के अनुसार, मामला दानापुर हावड़ा रेल खंड के झाझा गिद्धौर स्टेशन का है जहां सिग्नल पर खड़ी पटना कोलकाता एक्सप्रेस में नकाबपोश कुछ अपराधी सवार हुए और जैसे ही ट्रेन खुली, वहां ट्रेन में बैठे यात्रियों से लूटपाट करना शुरू कर दिया। लूटपाट के दौरान कई यात्रियों से अभद्र व्यवहार भी किया गया जिसे देखते हुए यात्रियों ने विरोध करना शुरू किया। अपराधियों ने यात्रियों से मारपीट की और पत्थरबाजी भी की जिसमें बोगी संख्या S4 की सभी खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गये। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गये। जैसे ही ट्रेन झाझा स्टेशन पहुंची यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर हंगामा करना शुरू कर दिया और मौके पर पहुंची रेल पुलिस अपनी भड़ास निकालने लगे। उन लोगों का कहना था कि जिस वक्त अपराधी ट्रेन में लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे तब वहां कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।

वहीं बातचीत करते हुए यात्रियों ने बताया कि लगभग 15 से 20 की संख्या में सभी नकाबपोश अपराधी जमुई स्टेशन पर ही ट्रेन में सवार हुए थे। जैसे ही ट्रेन चौरा हाल्ट पार किया अपराधी लूटपाट की घटना को अंजाम देने लगे। इसका विरोध करने पर महिला और बच्चों के साथ भी मारपीट की गई जिसमें कई यात्री घायल हो गए। बातचीत करते हुए रेल थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही पार्टी से भी पूछताछ की जाएगी और इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+