Loksabha Election 2024: मुकेश सहनी का 'सियासी दावा', उनसे दोस्ती करने वाली पार्टी 60 लोकसभा सीटें जीतेगी
Mukesh Sahni Lates News: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार सज चुका है। पक्ष और विपक्ष के अलावा अन्य पार्टियां भी चुनावी दांव खेलती हुई नज़र आ रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार में मंत्री रहे, मुकेश सहनी (प्रमुख, विकासशील इंसान पार्टी) भी अपनी पार्टी के लिए दावेदारी मज़बूत करने में जुटे हुए हैं।
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (VIP प्रमुख) चुनावी चर्चाओं के बीच संकल्प यात्रा के ज़रिए लोगों से मुखातिब हो रहे हैं। वह निषाद समुदाय के लिए आरक्षण की मांग के लिए अपने समुदाय के लोगों जागरूक करते हुए सियासी दावा भी करते आ रहे हैं।

मंगलवार को मुकेश सहनी ने भोजपुर ज़िला में शहर की सड़को से लेकर गांव की गलियों तक छोटे-छोटे कस्बों में पहुंचे। वहां लोगों से मुलाक़ात कर निषाद आरक्षण की मांग का संकल्प कराया। वहीं सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए बड़ा सियासी दावा किया है।
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि जो उनसे दोस्ती करेगा, वह 60 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगा। वहीं उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि दुश्मनी करने वाली पार्टी 60 लोकसभा सीटें हारेगी। 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी ने कहा कि 3 प्रदेश में पास ऐसी ताक़त है।
मुकेश सहनी ने कहा कि हम लोगों के आरक्षण की मांग आज की नहीं है, बहुत पहले से ही यह मांग होती रही है। कई प्रदेशों में निषाद समुदाय को आरक्षण मिला है, लेकिन बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में आरक्षण के लिए हम लोग संघर्ष करने के लिए मजबूर हैं।
संकल्प यात्रा के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि 9 सालों से आरक्षण को लेकर संघर्ष कर रहा हूं। इसकी यही उपलब्धि है कि सिर्फ प्रदेश में ही नहीं, देश भर में लोग पहचान रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी मुझे सीएम बनाने का भी ऑफर दे रही है, उन्हें जानकारी होनी चाहिए निषाद का बच्चा जाल में मछली फंसाता है, ख़ुद नहीं फंसता है।












Click it and Unblock the Notifications