Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार मिशन पर राहुल गांधी, कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको,नौकरी दो' पदयात्रा में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं में जोश

Rahul Gandhi In Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से पहले कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक्टिव हो गए हैं। राहुल गांधी आज बिहार बेगूसराय जिले में 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में हिस्सा शामिल हुए। जहां भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता और पूर्व जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार कर रहे हैं। इसी साल विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पहले से ही सक्रिय मोड में नजर आ रही है, ऐसे में राहुल गांधी का यह चार महीनों में बिहार का तीसरा दौरा है।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने की 3 किलोमीटर तक की पदयात्रा

राहुल गांधी ने सुभाष चौक से शुरू हुई पदयात्रा में कन्हैया कुमार के साथ लगभग तीन किलोमीटर तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और लोग राहुल गांधी के नजदीक पहुंचने की कोशिश में जुटे रहे।

Rahul Gandhi करेंगे मीटिंग, पटना में अहम बैठक

जानकारी के मुताबिक पदयात्रा के बाद राहुल गांधी पटना रवाना होंगे, जहां वह श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह सदाकत आश्रम पहुंचकर बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और हाल ही में नियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। यह राहुल गांधी की बिहार कांग्रेस की नई टीम के साथ पहली बैठक होगी, जिसे आगामी चुनावों की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

चार महीनों में Rahul Gandhi का तीसरा दौरा

गौरतलब है कि राहुल गांधी इससे पहले जनवरी और फरवरी महीने में भी बिहार आए थे। जनवरी में उन्होंने पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया था, जबकि फरवरी में जगलाल चौधरी जयंती समारोह में शामिल हुए थे।

कांग्रेस नेतृत्व की लगातार सक्रियता यह संकेत देती है कि पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह गंभीर है और मैदान में मजबूती से उतरने की तैयारी में जुटी हुई है। आपको बता दें कि 243 विधानसभा वाले बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर या नवंबर में होने वाले हैं। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+