Lok Sabha Election: RJD के 22 उम्मीदवारों की सूची जारी, सारण सीट से लालू की बेटी रोहिणी चुनावी रण में

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को सारण से और मीसा भारती को पाटलिपुत्र निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया है।

वहीं, पूर्णिया से बीमा भारती, बांका से जय प्रकाश यादव, वैशाली से विजय कुमार शुक्ला और मधुबनी से अली अशरफ फातमी को मैदान में उतारा है। यहां देखें पूरी लिस्ट...

Lalu Yadav daughter Rohini

रोहिणी आचार्य के बारे में जानें
सोशल मीडिया पर अपनी सक्रिय उपस्थिति और अपने माता-पिता के राजनीतिक विरोधियों की मुखर आलोचना के लिए रोहिणी जानी जाती हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में सारण लोकसभा क्षेत्र से अपनी चुनावी शुरुआत करेंगी। इस महीने की शुरुआत में पटना के गांधी मैदान में आयोजित विपक्ष की जन विश्वास रैली के दौरान, रोहिणी को अपने पिता के साथ मंच पर देखा गया था।

पिता को दान की थी किडनी
दिसंबर 2022 में सिंगापुर स्थित एक अस्पताल में अपने पिता की किडनी प्रत्यारोपण सर्जरी के दौरान अपनी एक किडनी दान कर दी थी। निस्वार्थ भाव से अपनी एक किडनी दान करने के बाद उन्हें काफी प्रशंसा मिली थी। बीमार पिता, जिनकी किडनी उस समय केवल 25 प्रतिशत क्षमता पर काम कर रही थी। उनके इस कदम ने उनके पिता को एक नया जीवनदान दिया। जिसने कई लोगों के दिलों को छू लिया।

क्यों है सारण लोकसभा सीट हाई-प्रोफाइल ?
बिहार में जय प्रकाश नारायण की जन्मस्थली सारण निर्वाचन क्षेत्र महत्वपूर्ण राजनीतिक महत्व रखता है। इसे राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल संसदीय सीटों में से एक माना गया है। 1977 में अपनी संसदीय यात्रा शुरू करने वाले लालू यादव इस निर्वाचन क्षेत्र से चार बार सांसद चुने गए हैं। उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी इस सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं।

2009 के चुनाव में लालू यादव सारण से विजयी हुए। हालांकि, चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद, उन्हें चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। नतीजतन, राबड़ी देवी ने 2014 में इस सीट से चुनाव लड़ा। इसके बावजूद, मोदी लहर के खिलाफ आरजेडी के सभी प्रयास व्यर्थ गए और राजीव प्रताप रूडी जीत हासिल कर संसद में लौट आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+