Pappu Yadav: पप्पू यादव पूर्णिया सीट से ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कहा- 2 अप्रैल को दाखिल करूंगा नामांकन
Pappu Yadav (Purnia loksabha seat): बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के सीट बंटवारे में पूर्णिया सीट राजद (RJD) को आवंटित कर दी गई है। लेकिन अब पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि वह पूर्णिया सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।
पप्पू यादव के कार्यालय की तरफ से जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है कि, 'पप्पू यादव 2 अप्रैल को पूर्णिया लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे।' हालांकि राजद ने पूर्णिया सीट से बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है।

पप्पू यादव ने पिछले हफ्ते अपनी जन अधिकार पार्टी (जेएपी) का कांग्रेस में विलय कर बिहार के पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया था।
पप्पू यादव ने शुक्रवार (29 मार्च) को कहा कि,
Recommended Video
"मैं नामांकन दाखिल करूंगा...पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया आने दीजिए। पूर्णिया के लोगों ने कहा है कि 'पप्पू उनका बेटा है, वह कहीं नहीं जाएगा', मुझे (जनता के) आदेश का पालन करना होगा।"
इससे पहले कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा था कि, "पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा स्थापित होगा...मेरा एक ही लक्ष्य है और वह यह सुनिश्चित करना कि कांग्रेस बिहार में 40 सीटें जीते...मुझे कांग्रेस से कोई अलग नहीं कर सकता" मैं बिहार में महागठबंधन को मजबूत करने के कांग्रेस नेतृत्व के फैसले का स्वागत करता हूं...।''
पप्पू यादव ने कहा- मैं कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास करता हूं
टिकट क्यों नहीं दिया गया? इस पर पप्पू यादव ने कहा कि, 'मैं सहज हूं क्योंकि मुझे पूर्णिया के लोगों का समर्थन प्राप्त है और लोग मेरे दिल के बहुत करीब हैं। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी मेरे बहुत करीबी हैं। वे मेरे लिए बहुत जरूरी हैं। मैं कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास करता हूं।'
क्या आपको राजद से कोई दिक्कत है? इस पर पप्पू यादव ने कहा, 'राजद कांग्रेस की अहम सहयोगी है। कांग्रेस ने कई मौकों पर बलिदान दिया है क्योंकि उनके लिए सत्ता ही एकमात्र लक्ष्य नहीं है। वे युवाओं के रोजगार, किसानों और महिला सुरक्षा के लिए काम करते हैं। कांग्रेस ने राजद को बड़े भाई की तरह सम्मान दिया है।'












Click it and Unblock the Notifications