Lok Sabha Election: INDIA गठबंधन में PM उम्मीदवार पर गरमाई सियासत, नीतीश के मंत्री ने कह दी ये बात

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। वहीं 'INDIA गठबंधन' में पीएम उम्मीदवारी को लेकर सहयोगी दलों के नेताओं के बीच मतभेद की ख़बर सामने आ रही है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान पर नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी और जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने एतराज़ जताया है।

दरअसल, शशि थरूर बयान दिया कि इंडिया गठबंधन को अगर बहुमत मिला तो, राहुल गांधी या फिर मल्लिकार्जुन खड़गे में से कोई एक पीएम बनेंगे। शशि थरूर के इस बयान पर जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पीएम उम्मीदवारी को लेकर इस तरह की बयानबाज़ी गठबंधन के भविष्य के लिए सही नहीं है।

Lok Sabha Election: Politics heats up over PM candidate in INDIA alliance in bihar news hindi

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि 'INDIA गठबंधन' में इस तरह के बयान से परहेज़ करने के लिए कहा गया है। ऐसे में गठबंधन में भ्रम के हालात बनते हैं। कांग्रेस को यह लगता है कि उनकी अकेले की सरकार बनेगी तो वह किसी को भी प्रधानमंत्री बना सकती है। चुनाव के नतीजे से पहले इस तरह की बयानबाज़ी से ग़लत असर पड़ता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुत ही अच्छा काम किया है, यह सभी लोग जानते हैं। जदयू के नेता और कार्यकर्ता भी मांग करते हैं कि सीएम नीतीश को पीएम उम्मीदवार प्रोजेक्ट कर दिया जाए। इस बात से ख़ुद सीएम नीतीश कुमार ने इनकार किया है।

'इंडिया गठबंधन' के नेताओं की तरफ़ से इस तरह के बयान आने से गठबंधन में असहज हालात पैदा होंगे, जो कि आगामी चुनावी रणनीति के लिए ठीक नहीं रहेगा। वहीं जदयू मुख्य प्रवक्ता के के सी त्यागी ने कहा कि, इस तरह के बयान देने के शशि थरूर आदि हैं। ना तो ये फ़ैसला CWC ने किया और ना ही 'INDIA गठबंधन' में इस तरह की कोई चर्चा हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+